Advertisement

प्रोन्नति के लिए शिक्षकों का बेमियादी धरना शुरू

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षकों ने प्रोन्नति की मांग के लिए मंगलवार को कचहरी परिसर में बेमियादी धरना शुरू किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने तक धरना जारी रहेगा।

शिक्षकों से बनवाई प्रमोशन सूची फिर भी गलती

- दो शिक्षकों को प्रोन्नति की सूची बनाने के लिए एक वर्ष तक डीएसई कार्यालय में रखा गया
- स्कूल में होते तो पढ़ाते, यहां तो और गड़बड़ कर दी : महासचिव

विद्यार्थी अच्छा करते हैं तो शिक्षकों का नाम रोशन होता है : समरेश

शिक्षक विद्यालय के र| तो विद्यार्थी रोशनी हैं। यह कहना है विद्यालय के सचिव सह पूर्व मंत्री समरेश सिंह का। वे रणविजय स्मारक उच्च विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

छह सूत्री मांगों को लेकर शिक्षकों ने दिया धरना

दुमका : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले प्राथमिक शिक्षकों ने जिला अध्यक्ष अगस्टिन हांसदा की अध्यक्षता में बुधवार को जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया तथा अपनी छह सूत्री मांगों के प्रति पदाधिकारी का ध्यानाकृष्ट कराया.

सरकारी प्लस टू विद्यालयों को मिलेंगे शिक्षक, झारखंड कर्मचारी आयोग ने जारी किया रिजल्ट

रांची। राज्य सरकारी प्लस टू विद्यालयों को विशेषज्ञ शिक्षक मिलेंगे। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा 2016 मुख्य का रिजल्ट जारी कर दिया है। चयनित अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्रों की जांच के लिए 5 जुलाई को आयोग कार्यालय में बुलाया गया है।

पढ़ाने की बजाय ठेकेदार बन गए शिक्षक

दुमका : जिन शिक्षकों पर बच्चों को पढ़ाने का दायित्व है वे अब ठेकेदार बन गए हैं। इतना नहीं कुछ शिक्षक दूसरे विद्यालय में प्रतिनियुक्ति कराकर ठेकेदारी करवा रहे हैं। इस बात का खुलासा गुरुवार को जिला परिषद अध्यक्ष जॉयस बेसरा की अध्यक्षता में हुई शिक्षा स्थाई समिति की बैठक में हुआ। अध्यक्ष ने पढ़ाई के अलावा दूसरे कार्यो में लगे शिक्षकों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया।

तीन शिक्षकों की बदौलत उपलब्धि सराहनीय : डीईओ

मसलिया : दलाही के माडल विद्यालय में गुरुवार को गुरु-शिष्य समागम के तहत नवनामांकित छात्रों का अभिनंदन और माध्यमिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र दिया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी धर्मदेव राय तथा झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्याध्यक्ष दिवाकर महतो उपस्थित थे।

शिक्षकों की जायज मांगें होंगी पूरी : कुलपति

हजारीबाग : शिक्षकों की जायज लंबित मांगों को प्राथमिकता के स्तर पर पूरा किया जाएगा। इसके लिए मुझे थोड़ा वक्त चाहिए। यह बातें कुलपति डॉ. रमेश शरण ने पीजी शिक्षक संघ द्वारा गुरुवार को आयोजित अंत: विमर्श संगोष्ठी में संबोधन में कहीं।

शिक्षकों का धरना जारी, अधिकारी नहीं ले रहे सुध

 गुमला : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में शिक्षकों का अनिश्चित कालीन धरना गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। ज्ञात हो कि गुमला जिले के शिक्षक संगठन प्रोन्नति के लिए लंबे समय से आंदोलन करते रहे हैं।

हाई कोर्ट के आदेश के बाद वैकल्पिक व्यवस्था जरूरी

शिक्षा सचिव को जानकारी दी गई है
सभी स्कूलों में यह व्यवस्था लागू है
कतरासके बीके राय हाई स्कूल में जिस तरह अधिकारी कक्षाएं ले रहे हैं, वैसी ही व्यवस्था पूरे राज्य में लागू की जाएगी। शिक्षा सचिव आराधना पटनायक ने इसकी सराहना की है।

पारा शिक्षकों को स्थाई करे सरकार : संघ

मेदिनीनगर : जेटेट सफल पारा शिक्षक संघ की बैठक जिला स्कूल में रविवार को हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मिथलेश उपाध्याय व संचालन महेश कुमार मेहता ने किया।

ग्रेजुएट कॉलेज के बीएड के शिक्षक के खिलाफ धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने की प्राथमिकी

जमशेदपुर | साकचीग्रेजुएट कॉलेज फॉर वीमेस के बीएड के शिक्षक जीतराय हांसदा के खिलाफ धार्मिक उन्माद फैलाने और आईटी एक्ट के तहत साकची थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

शिक्षकों को अविलंब मिले सातवें वेतनमान का लाभ

साहिबगंज : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की रविवार को स्थानीय बंगला बालक मध्य विद्यालय परिसर में हुई बैठक में शिक्षकों को सातवें वेतनमान का लाभ अविलंब देने की मांग उठी।

पारा शिक्षक के खिलाफ फर्जीवाड़ा की प्राथमिकी

बरहेट (साहिबगंज) : उत्क्रमित मध्य विधालय डुगुबथान के पारा शिक्षक सुमन कुमार पर दोहरा नामांकन और अलग-अलग जन्मतिथि अंकित करने के मामले में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने बरहेट थाना में मामला दर्ज कराया गया है।

लंबित मानदेय भुगतान की मांग

नारायणपुर (जामताड़ा) : नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र में कार्यरत पारा शिक्षकों को गत तीन माह से मानदेय लंबित रहने के कारण हालत खराब है।

UPTET news

Photography