Advertisement

झारखंडः 10 हजार पारा शिक्षकों ने खून से लिखा पीएम मोदी को खत

रांची। झारखंड में 10 हजार संविदा शिक्षकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खून से खत लिखा है। सेवा नियमित करने की मांग को लेकर कई दिनों से पूरे प्रदेश के पारा शिक्षक हड़ताल पर हैं। एक पारा शिक्षक ने पीएम को लिखा है कि जिंदगी मौत ना बन जाए, संभालो मोदी जी, हजारों पारा शिक्षकों का घर ना उजड़े मोदी जी।

विभिन्न कॉलेजों में कॉमर्स में हुए कम नामांकन

गढ़वा। जिला प्रतिनिधि जिलेभर में विभिन्न कॉलेजों में कॉमर्स की पढ़ाई करनेवाले छात्रों की संख्या में कमी आई है। कॉमर्स के छात्रों की संख्या में आई कमी से डिग्री और इंटर कॉलेज प्रबंधन भी हतप्रभ हैं। झारखंड सहित दूसरे राज्यों के स्कूलों में कॉमर्स छोड़ दूसरे विषयों में शिक्षकों की मांग और नियुक्ति को देखते हुए विद्यार्थियों ने कॉमर्स की पढ़ाई से मुंह मोड़ना शुरू कर दिया है।

ग्रेड पे दे सरकार : प्रदीप

लोहरदगा : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बैठक रविवार को कस्तूरबा बालिका मध्य विद्यालय में प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें अनुकंपा के आधार पर शिक्षक सहित सभी अप्रशिक्षित शिक्षकों को नियुक्ति तिथि से ग्रेड पे देने की मांग की गई।

झारखंड: राज्य ने सुनी तो अब पारा शिक्षकों ने खून से पत्र लिख पीएम मोदी से मांगा न्याय

झारखंड में पिछले कई दिनों से हड़ताल पर बैठे संविदा शिक्षकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खून से लिखा पत्र भेजा है। वेतनमान में बढ़ोत्तरी और शिक्षकों को स्थाई किए जाने की मांग कर रहे ये शिक्षक पिछले एक महीने से हड़ताल पर हैं।

33 नवनियुक्त शिक्षकों से स्पष्टीकरण

संवाद सूत्र, गोड्डा : फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर शिक्षक की नौकरी पानेवालों पर विभाग भी सख्त हो गया है। अन्य जिलों में शिक्षक बहाली में फर्जीवाड़ा का खुलासा होने से राज्य के निर्देश के बाद विभाग पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में विभाग ने 33 शिक्षकों की सूची तैयार की है जिनकी जांच की जा रही है।

पारा शिक्षकों के साथ सरकार कर रही अन्याय : देवयानी

संवाद सहयोगी, घाटशिला : फुलडुंगरी वन विश्रामागार में रविवार को पारा शिक्षक संघ की बैठक प्रखंड अध्यक्ष खगेन भगत की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पारा शिक्षकों के मांगों के समर्थन में जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू शामिल हुई।

एक माह से पारा शिक्षक हैं हड़ताल पर

चाकुलिया| पाराशिक्षकों द्वारा शुरू हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल को एक माह पूरा हो गया। अभी भी पारा शिक्षक बीआरसी कार्यालय के समीप हड़ताल पर बैठे हैं। इनके हड़ताल पर बैठने से प्रखंड में लगभग 230 प्राथमिक, मध्य उत्क्रमित उच्च विद्यालय में पठन-पाठन व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है।

छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल, शिक्षक गिरफ्तार

विगत एक माह से जमुआ पुलिस को चकमा दे रहे एक रंगीन मिजाज गुरुजी आखिरकार जमुआ पुलिस की गिरफ्त में ही गए। शुक्रवार को जमुआ थाना प्रभारी केदारनाथ प्रसाद ने बड़े ही नाटकीय ढंग से आरोपी शिक्षक को जमुआ चौक में अपनी गिरफ्त में लिया। गिरफ्तारी के बाद जमुआ केस नंबर 213/16 के आरोपी अमित कुमार साव को शुक्रवार को ही न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

हड़ताल से लौटे दो शिक्षक

मांडू| पाराशिक्षकों की चल रही हड़ताल से अपना नाता तोड़कर दो पारा शिक्षक स्कूल लौट गए। इस संबंध में दोनों पारा शिक्षकों ने मांडू के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी डाॅ. विजय कुमार को आवेदन दिया है।

गणित-विज्ञान विषय के शिक्षक के लिए डीसी को आवेदन

गिरिडीह | तिसरीप्रखंड अंतर्गत सुदूरवर्ती क्षेत्र में अवस्थित मध्य विद्यालय नावाडीह में नामांकित छात्रों की संख्या लगभग 300 है। पढ़ने वाले अधिकांश छात्र अनुसूचित जाति एवं पिछड़ी जाति के हैं। विगत वित्तीय वर्ष 2011-12 में इसे मध्य विद्यालय से उत्क्रमित उच्च विद्यालय का दर्जा दिया गया।

प्रखंड संसाधन केंद्र में पारा शिक्षकों ने की बैठक

श्यामसुंदरपुर| गुड़ाबांदाप्रखंड संसाधन केन्द्र परिसर में पारा शिक्षकों ने बैठक की। इसमें रांची में होने वाली प्रदर्शन के बारे में चर्चा हुई। चर्चा में शनिवार सुबह पुन: बैठक कर रांची जाने की रणनीति पर निर्णय लिया जाएगा। मौके पर कमलेश्वर चौबे, शिवचरण महतो, सुनील पैड़ा आदि उपस्थित थे।

मांगों के समर्थन में रांची में आंदोलन पर डटे हैं पारा शिक्षक

गोड्डा नगर : झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ महासंघ के बैनर तले रांची में पारा शिक्षकों का आंदोलन जारी है. इस आंदोलन में गोड्डा के सैकड़ों पारा शिक्षक शामिल हैं. प्रवक्ता मनीष कुमार झा ने बताया कि समायोजन करते हुए वेतनमान की मांग पर पारा शिक्षक प्रदर्शन कर रहे हैं.

राज्यकर्मियों को 27-28 को ही मिल जाएगा अक्टूबर का वेतन

रांची : राज्य सरकार के पदाधिकारियों व कर्मियों को अक्टूबर माह का वेतन 27-28 अक्टूबर को ही मिल जाएगा। योजना सह वित्त विभाग ने दीपावली व छठ पूजा को देखते हुए शुक्रवार को यह आदेश जारी किया।

राजनीति कर रहे पारा शिक्षक : नीरा

रांची : पारा शिक्षकों की लंबी खिंच रही हड़ताल से परेशान शिक्षा मंत्री नीरा यादव ने आरोप लगाया है कि विभिन्न मांगों के नाम पर कुछ पारा शिक्षक राजनीति कर रहे हैं।

एकता: समायोजन तक जारी रहेगा आंदोलन, आज खून से पीएम को लिखेंगे पत्र, दूसरे दिन भी डटे रहे पारा शिक्षक

रांची: पारा शिक्षकों का आंदोलन शुक्रवार को भी जारी रहा. हजारों की संख्या में पारा शिक्षक जयपाल सिंह स्टेडियम में घेरा डालो-डेरा-डालो कार्यक्रम के तहत जमे हुए हैं. दूसरे राज्य के विभिन्न जिलों से और पारा शिक्षक आंदोलन में भाग लेने के लिए रांची पहुंचे.

UPTET news

Photography