जागरण संवाददाता, सरायकेला : झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ सरायकेला की बैठक रविवार को गूगल मीट के माध्यम से हुई। बैठक की अध्यक्षता कौशिक गांगुली ने की, जबकि संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी मंगल सिंह बेसरा ने
किया। बैठक में अंतर जिला स्थानांतरण, शिक्षकों की सेवा संपुष्टि व शिक्षकों के नए पद सृजन पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए विभिन्न पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार जल्द से जल्द स्थानांतरण नियमावली-2019 में सुधार करे। सुधार के दौरान संघ द्वारा दिए गए सुझाव के प्रत्येक बिदु को जोड़ा जाए, ताकि शत-प्रतिशत शिक्षक-शिक्षिकाओं को उनके गृह जिला में काम करने का मौका मिले। प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजमोहन यादव ने कहा कि राज्य के विद्यालयों में वर्षों पूर्व पद का सृजन किया गया था। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत प्रत्येक प्रारंभिक विद्यालयों में स्नातक प्रशिक्षित तीन शिक्षकों का होना अनिवार्य है। साथ ही 35 विद्यार्थियों पर एक अतिरिक्त पद सृजन का प्रावधान है। हालांकि वर्षों बीत जाने के बाद भी पद सृजन नहीं किया गया, जिससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में बाधा उत्पन्न हो रही है। जल्द से जल्द नए पद का सृजन किया जाय। सभी सदस्यों ने संघ के विस्तार व मजबूती पर बल दिया। बैठक में कल्याण गण, सुशील कुमार महतो, मलय माझी, नयनमणि दास, जितेंद्र कुमार, फजलुल असलम, अनूप मंडल, ऋतु सिंह, सबिता ओरिया, पूनम सिंह, रीना सेठी, यामिनी प्रीतम, सिखा हेंब्रम, रामकृष्ण गोराई, उमेश प्रामाणिक, इंद्रजीत महतो, सुजाता प्रजापति, सुचाद महतो, गुरुजन सिंह, विमयता विरूवा, प्रदीप माझी, प्रसन्न गोराई, साहिद अनवर, अर्जुन बाउरी, कमलेश यादव, नोनिगोपाल महतो, भागीरथी सिंह मुंडा, दिलीप गोराई, सुभाष मंडल, मधुसूदन राजवार समेत कई उपस्थित थे।jharkhand teacher vacancy latest news jharkhand teacher vacancy 2021 jharkhand teacher news today jharkhand teacher vacancy news jharkhand teacher salary upcoming teacher vacancy in jharkhand 2020 jharkhand teacher recruitment primary teacher vacancy in jharkhand government
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();