Advertisement

शिक्षा विभाग ने तीन साल पहले दिया आदेश, अब तक नहीं मिला माध्यमिक शिक्षकों को एसीपी वेतनमान

Ranchi: शिक्षा विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का सही से अनुपालन राज्य के जिला प्रशासनिक अधिकारी नहीं करते. विभाग और जिला स्तरीय अधिकारियों के बीच माध्यमिक शिक्षकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. पिछले तीन सालों से राज्य के माध्यमिक शिक्षकों का प्रवरण वेतनमान रुका हुआ है.
जबकि इसके लिए शिक्षा विभाग ने साल 2016 में ही आदेश दिया है कि माध्यमिक शिक्षक जो 12 सालों तक सेवा दे चुके हैं, उनका प्रवरण (एसीपी) वेतनमान जल्द से जल्द दे दिया जाये. ऐसे में तीन साल हो जाने के बाद भी राज्य के शिक्षकों को एसीपी वेतनमान नहीं दिया गया. विभाग की ओर से निर्देश दिया गया था कि उपायुक्त और जिला शिक्षा पदाधिकारी की ओर से शिक्षकों को एसीपी वेतनमान दिया जाएगा. इसके लिए उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कमेटी का भी गठन किया जाना है. कई माध्यमिक शिक्षकों ने जानकारी दी उपायुक्त और जिला शिक्षा पदाधिकारी के बीच शिक्षक फंस गए हैं, कोई भी सही जानकारी नहीं देता.

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography