रोहतास। महाविद्यालय का विकास नियम कानून के दायरे में रहकर करना तथा
शिक्षकों के न्याय संगत हर मांग को मंजूर करना विश्वविद्यालय का काम है।
महाविद्यालयों को छोटे-मोटे विवादों को आपस में मिल बैठ कर सुलझा लेना
चाहिए। स्थानीय चौधरी चरण ¨सह महाविद्यालय में छात्राओं के कॉमन रूम की
आधारशिला रखने के उपरांत अपने संबोधन में वीर कुंवर ¨सह विश्वविद्यालय के
कुलपति डॉ नंद किशोर साहा ने यह बातें कही।
कुलपति ने कहा कि महाविद्यालय को खड़ा करने व उसे ¨सचित करने में शिक्षक
व कर्मियों का बड़ा योगदान होता है। इसलिए उन्हें प्रजातांत्रिक तरीके से
अपनी मांग रखने का हक है। शिक्षक व कर्मियों को गलत मांगो को मनवाने के लिए
हड़ताल व तालाबंदी संस्थाओं में नहीं करनी चाहिए। मेरे जैसे लोग आज हैं कल
नहीं रहेंगे। कुलपति के जिम्मे बहुत सारे काम महाविद्यालय व समाज के विकास
के लिए करना पड़ता है। शिक्षक व कर्मियों का अनुदान वेतन और प्रमोशन के सभी
मामले न्याय के मार्ग पर चलते हुए अवश्य पूरा करूंगा। उन्होंने ने कहा कि
यह महाविद्यालय चौधरी चरण ¨सह के नाम पर हैं जो एक महान किसान नेता व कुशल
शासक रहे। उनका जीवन दर्शन सभी को अपने जीवन में उतारना चाहिए। कार्यक्रम
को ¨सडिकेट सदस्य विमल सिहं, सचिव लक्ष्मण प्रसाद, सोमेश्वर ¨सह, राजेंद्र
¨सह, सिद्धेश्वर ¨सह आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता प्रचार्य हृदया नारायण
¨सह यादव व संचालन प्रो. कमख्या ¨सह ने किया। इससे पूर्व कुलपति व विशिष्ट
अतिथियों को कालेज प्रबंधन ने अंगवस्त्र और बुके दे सम्मानित किया।
jharkhand teacher vacancy latest news jharkhand teacher vacancy 2021 jharkhand teacher news today jharkhand teacher vacancy news jharkhand teacher salary upcoming teacher vacancy in jharkhand 2020 jharkhand teacher recruitment primary teacher vacancy in jharkhand government
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();