About Us

Sponsor

नैक की टीम 15 मार्च के बाद आएगी

रांची। रांची विश्वविद्यालय का निरीक्षण करने के लिए नैक की टीम बहुत ही जल्द आने वाली है। यह टीम,15 मार्च से लेकर 15 अप्रैल के बीच आएगी। नैक की टीम इस दौरान चार से पांच दिन रांची में रुकेगी। साथ ही रांची विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों का निरीक्षण भी करेगी। नैक के आग्रह पर रांची विश्वविद्यालय प्रशासन ने तिथि का निर्धारण कर प्रस्ताव नैक के पास भेज दिया है।
 नैक द्वारा शीघ्र ही तिथि का निर्धारण कर विवि प्रबंधन को जानकारी दी जाएगी। नैक ने रांची विवि प्रशासन से सब कोर इंडिकेटर के तहत 50 सवालों का जवाब मांगा है। इसके तहत पीजी विभाग में छात्र व छात्राओं का अलग-अलग प्रतिशत, प्रति विद्यार्थी कितने कंप्यूटर हैं, पुस्तकालय है तो प्रति विद्यार्थी कितनी किताबें हैं, विद्यार्थी व शिक्षक का अनुपात कितना है, यूजीसी मापदंड के अनुसार सात छात्र पर एक शिक्षक की आवश्यकता है, जबकि रांची विश्वविद्यालय में 20 छात्र पर एक शिक्षक हैं। वही स्पेशल पेपर में एक विद्यार्थी पर एक शिक्षक होना चाहिए, लेकिन रांची विश्वविद्यालय में इसका अभाव है। नैक ने प्रति शिक्षक कितने प्रोजेक्ट हैं, कितने पूरे हुए और कितने बाकी हैं, तथा प्रति शिक्षक रिसर्च पेपर की क्या स्थिति है, नैक की टीम ने इस तरह के लगभग 50 सवाल पूछे हैं। साथ ही यह पूछा गया है कि शिक्षकों पर कितना कार्यभार है।
 इन सभी की जानकारी नैक द्वारा मांगी गई है। इस दौरान नैक की टीम सभी पीजी विभाग, छात्रावास, गेस्ट हाउस, केंद्रीय पुस्तकालय सहित अन्य सभागार का निरीक्षण करेंगी। इस संबंध में रांची विश्वविद्यालय के पीआरओ पीके झा ने बताया कि नैक की टीम के आने को लेकर तैयारी की जा रही है। 15 मार्च के बाद नैक की टीम की आने की संभावना है। विश्व विद्यालय प्रबंधन अपने स्तर से हर तैयारी कर रहा है।

No comments:

Post a Comment

Photography

Recent

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();