लियापुर प्लस टू हाई स्कूल में पारा शिक्षक प्रखंड कमेटी की बैठक संजय
कुमार महतो की अध्यक्षता में हुई। संचालन आनंदमान स्वर्णकार ने किया। बैठक
में सभी संकुलों के वरिष्ठ साथियों ने अपना-अपना विचार व्यक्त किया।
संरक्षक ओमप्रकाश दास ने कहा कि सरकार की मंशा साफ नहीं लग रही है।
एक
उच्चस्तरीय कमेटी का गठन सरकार द्वारा किया गया था। जिसका मुख्य उद्देश्य
था झारखंड के पारा शिक्षकों का किस प्रकार नियमित किया जाए। उन्होंने कहा
कि 90 दिन इसके लिए तय किया गया था। इसके स्थान पर 140 दिन बीत गए, परंतु
कमेटी ने अभी तक अपनी रिपोर्ट सरकार को नहीं सौंपी है। उल्टे सरकार हमें
विभिन्न हथकंडा अपनाते हुए हटाने की काम कर रही है। वरीय उपाध्यक्ष
जीतेंद्र सिंह ने कहा कि हम सभी पारा शिक्षकों को जोर-शोर से सरकार के
विरुद्ध आगे आना होगा। कृष्णा रजवार ने कहा कि यह हमारी अपनी लड़ाई है,
जिसमें सभी को भाग लेना अनिवार्य है। प्रखंड सचिव शिव शंकर बावरी ने कहा कि
सभी साथी राज्यव्यापी आंदोलन के तहत होने वाले कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर
भाग लें। प्रखंड अध्यक्ष जन्मेजय कुमार महतो ने कहा कि सरकार हमारे प्रति
गंभीर नहीं है सिर्फ मीडिया में दिखाते हैं कि हम पारा शिक्षकों के प्रति
गंभीर हैं। बैठक में उत्पल चौबे, वरुण कुमार मंडल, भागवत रजवार, संजय कुमार
महतो, तालेश्वर महतो, किशोर महतो, निर्मल महतो, अक्षय सिंह, नंदकिशोर पाल,
अनुज कुमार महतो, लालू रवानी, हाशिम अंसारी, कार्तिक आचार्य, राजकिशोर
महतो, बदरुद्दीन अंसारी ने भी अपना अपना विचार व्यक्त किया। सर्वसम्मति से
निर्णय लिया गया कि राज्यव्यापी आंदोलन के तहत बलियापुर प्रखंड के तमाम
पारा शिक्षक शिक्षामित्र भाई एवं बहने 12 सितंबर को होने वाले मशाल जुलूस
में बढ़ चढ़कर भाग लेंगे।
jharkhand teacher vacancy latest news jharkhand teacher vacancy 2021 jharkhand teacher news today jharkhand teacher vacancy news jharkhand teacher salary upcoming teacher vacancy in jharkhand 2020 jharkhand teacher recruitment primary teacher vacancy in jharkhand government
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();