एजुकेशन रिपोर्टर | जमशेदपुर सातवां वेतनमान लागू करने के साथ ही अन्य मांगों को लेकर झारखंड राज्य
के अल्पसंख्यक प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय (मावि) के शिक्षक और शिक्षकेतर
कर्मी 19 जुलाई को विधानसभा का घेराव करेंगे। पूर्वी सिंहभूम की जोरदार
उपस्थिति दर्ज कराने के लिए जिला संघ के आह्वान पर साकची हाईस्कूल आम बागान
में शनिवार को आम सभा हुई।
इसकी अध्यक्षता डॉक्टर स्वदेश कुमार दत्ता और
संचालन प्रवीण कुमार घोष ने की। जिला संघ के सचिव प्रभात कुमार सिंह ने
आंदोलन की रूपरेखा और कार्यक्रम की जानकारी दी। आमसभा में तय हुआ कि सोमवार
को विद्यालय स्तर पर बैठक होगी। इस दौरान रांची जाने वाले
शिक्षक-शिक्षिकाओं और शिक्षकेतर कर्मी के नाम जिला सचिव उपलब्ध कराएंगे।
मौके पर प्रणय कुमार घोष, रिजवान अहमद, सुरिंदर कौर, केएन सिंह आदि मौजूद
थे।
माध्यमिक अल्पसंख्यक विद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी संघ की आमसभा में उपस्थित शिक्षक।
ये हैं प्रमुख मांग
सातवां वेतनमान, नवीन अंशदाई पेंशन योजना-2004, सेवानिवृत्ति के
बाद अव्यवहृत उपार्जित अवकाश के समतुल्य नकद भुगतान, लंबित नियुक्ति और
वेतन निर्धारण का अनुमोदन, परिवहन भत्ता की सुविधा, नियमित वेतन भुगतान।
पांच महीने से शिक्षकों को वेतन नहीं मिला : संघ
माध्यमिक अल्पसंख्यक विद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी संघ
का एक प्रतिनिधिमंडल जिला सचिव प्रभात कुमार सिंह के नेतृत्व में खाद्य एवं
आपूर्ति मंत्री सरयू राय से मिला। जिला सचिव ने उन्हें मांग पत्र सौंपते
हुए बताया कि इस वित्तीय वर्ष में पांच महीने से शिक्षकों को वेतन नहीं
मिला है। सातवां वेतनमान की अनुशंसाओं को लागू करने में देरी हो रही है।
मंत्री ने विभागीय सचिव अमरेंद्र प्रताप सिंह से फोन पर जानकारी ली तो
उन्हें बताया गया कि विभागीय मंत्री की स्वीकृति मिलते ही जिला को वेतन
आवंटित कर दिया जाएगा।
jharkhand teacher vacancy latest news jharkhand teacher vacancy 2021 jharkhand teacher news today jharkhand teacher vacancy news jharkhand teacher salary upcoming teacher vacancy in jharkhand 2020 jharkhand teacher recruitment primary teacher vacancy in jharkhand government
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();