Advertisement

आज से शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड का आदेश, संघ का विरोध

स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग की सचिव आराधना पटनायक के निर्देश के मुताबिक 5 सितंबर से स्कूली शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड लागू होगा। हालांकि शिक्षक संघ ने इसका विरोध किया है।
अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक दत्ता ने शिक्षा सचिव के उक्त मौखिक आदेश को शिक्षा सचिव की अधिनायकवादी मानसिकता बताया है। उन्होंने शिक्षा सचिव के उक्त आदेश की निंदा की। कहा- यदि इसे जबरन लागू किया गया तो संघ उग्र आंदोलन करेगा। जल्द ही संघ की राज्य कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर आंदोलन की घोषणा की जाएगी। उन्होंने बताया की शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड लागू करने से पहले क्षेत्र की भौगोलिक प्रशासनिक स्थिति पर आवश्यक रूप से विचार किया जाना चाहिए। राज्यभर के प्राथमिक शिक्षक विषम परिस्थिति में अराजक तत्वों, नक्सल सुदूरवर्ती क्षेत्रों में शिक्षा देने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा रोज नए प्रयोग करते हुए एक ओर शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से अलग रखने की बात कही जा रही है। कहा कि यदि जबरन ड्रेस कोड लागू किया जा रहा है तो नियमों के मुताबिक पोशाक भत्ता भी मिले।

{राज्य परियोजना निदेशक ने पत्र लिखकर जिला शिक्षा अधीक्षक को दिया निर्देश, सीएम 6 को करेंगे समीक्षा

उच्च शिक्षा में योगदान के लिए 7 शिक्षकों को मिला सम्मान

सरायकेला| जिलेमें उच्च शिक्षा में बेहतर बनाने में योगदान देनेवाले 7 शिक्षकों को रांची में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। हालांकि सूची में और अधिक शिक्षक शामिल थे। इस कारण कई शिक्षकों को निराशा का सामना करना पड़ा। विभाग द्वारा मापदंडों के आधार पर पूर्व में मैट्रिक परीक्षा में शत-प्रतिशत उत्तीर्ण होने वाले विद्यालयों के शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए सूची तैयार की गई थी। बाद में विभाग को दोबारा चिट्ठी निर्गत की गई। इसमें 35 छात्रों से अधिक स्कूल वाले शिक्षकों को ही सम्मानित करने की योजना बनी।

गुमिदपुर डीपडीह के स्कूल का होगा विकास

सरायकेला|शहीदग्राम में अवस्थित विद्यालय को शिक्षा विभाग विकासित करेगा। इसके लिए शिक्षा विभाग की विशेष पैकेजिंग की व्यवस्था की गई है। राज्य परियोजना निदेशक मुथुकुमार ने पत्र लिखकर जिला शिक्षा अधीक्षक को शहीद ग्राम गुमिदपुर डीपडीह में विद्यालय को सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न गतिविधि संचालित करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा 6 सितंबर की सुबह 11 बजे समीक्षा की जाएगी। इसके बाद इस योजना को धरातल पर उतारने की दिशा में कार्रवाई प्रारंभ होगी। जिला शिक्षा अधीक्षक फुलमनी खलखो ने कहा कि शहीद ग्राम में अवस्थित विद्यालय में पर्याप्त शिक्षक की व्यवस्था करनी होगी, पोषक क्षेत्र के 5 से 18 आयु वर्ग के सभी बच्चों का नामांकन जीरो ड्रॉपआउट घोषित करना होगा।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography