एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा की बैठक रविवार को नदिया हिंदू उच्च
विद्यालय में साधु उरांव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला सचिव लाल
उमाशंकर ने कहा कि यदि 5 सितंबर तक उच्च स्तरीय कमेटी झारखंड सरकार को
प्रतिवेदन नहीं सौंपती है तथा स्थानीय प्रशासन द्वारा पारा शिक्षकों को दूर
स्थानांतरण किया गया, तो संघ अनिश्चित कालीनधरना प्रदर्शन करेगा।
कुडू
प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष हसन अंसारी ने कहा कि पारा शिक्षक गुणवत्तापूर्ण
शिक्षा दें रहे है। लेकिन सरकार पारा शिक्षकों की समस्याओं पर ध्यान नहीं
दे रही है। जिला महासचिव ने कहा कि महिला पारा शिक्षकों का मानदेय भी दो
वर्षों से लंबित है। सेन्हा प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि बायोमैट्रिक पद्धति
का जबतक समान काम के बदले समान वेतन नहीं मिलता है तब तक इसका विरोध किया
जाएगा। पारा शिक्षकों का स्थायीकरण छत्तीसगढ़ के तर्ज पर नहीं किए जाने पर
सरकार के खिलाफ विरोध किया जाएगा। बैठक में सुबोध कुमार साहू, अवधेश शर्मा,
अमानुल्लाह खान, रामसेवक साहू, लाल सत्येन्द्र शाहदेव, अख्तर, मस्ताक
अंसारी, महबूब हजाम, देवमोहन भगत, अंजना सिंह, जया रानी, शोएब अख्तर,
सरोजनी खलखो, प्रमोद सिंह, एजाज अहमद सहित एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष
मोर्चा के लोग मौजूद थे।
jharkhand teacher vacancy latest news jharkhand teacher vacancy 2021 jharkhand teacher news today jharkhand teacher vacancy news jharkhand teacher salary upcoming teacher vacancy in jharkhand 2020 jharkhand teacher recruitment primary teacher vacancy in jharkhand government
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();