Advertisement

30 तक चलेगा शिक्षक संघ का सदस्यता अभियान : सिंह

धनबाद | अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की धनबाद इकाई की बैठक रविवार को जिला स्कूल में हुई। इस दौरान संगठन की 13 सूत्री मांगों और जिला चुनाव पर विशेष रूप से चर्चा की गई।
जिला महासचिव नंदकिशोर सिंह ने कहा कि संगठन की मांग और आंदोलन को लेकर प्रदेश कमेटी का निर्णय सर्वमान्य होगा। चुनाव को लेकर कहा कि विभिन्न अंचलों में सदस्यता रसीद भेजा गया है, उसे जल्द से जल्द काटकर जिला कोषाध्यक्ष को जमा करें, ताकि प्रखंड चुनाव की तिथि निर्धारित हो सके। सदस्यता रसीद काटने की अंतिम तिथि 30 सितंबर होगी। इसके बाद रसीद काटना बंद कर प्रखंड चुनाव की तिथि घोषित की जाएगी। उन्होंने मौसम प्रतिकूल रहने के बाद भी दूरदराज से सैकड़ों शिक्षकों के आने पर खुशी जताई। इस मौके पर सुनील भगत, अनिल कुमार, बिजेंद्र पांडेय, संजय कुमार सिन्हा, संजय कुमार प्रसाद, सुशील पाल, पुष्पलता, किरण सुषमा किड़ो, नुसरत परवीन, रामस्वरूप प्रसाद, चित्तरंजन गोप, संजीव भगत, जयदास भारती, मधु कुमारी, शबनम श्रीवास्तव, कुमारी अमृता आदि मौजूद थीं।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography