गुमला | जिले में विद्यालय को मर्ज करने के बाद सरप्लस हुए शिक्षकों के
युक्तीकरण अधियाचना ली गई। एसएस प्लस टू हाईस्कूल के सभागार में जिले के
सरप्लस शिक्षकों की अधियाचना के आधार पर युक्तीकरण ऑनलाइन किया जाना था।
लेकिन सभी शिक्षकों की अधियाचना लेकर ऑफलाइन इंट्री ही की गई। अधियाचना
देने के चक्कर में शिक्षक दो दिनों तक परेशान रहे, लेकिन अब तक उनके
पदस्थापन के लिए की गई युक्तीकरण की कार्रवाई पूर्ण नहीं हुई। युक्तीकरण के
लिए जिला प्रशासन के प्रतिनिधि के रूप में नैप निदेशक नयनतारा केरकेट्टा,
जिला शिक्षा पदाधिकारी जयंत मिश्र एवं जिला शिक्षा अधीक्षक गनौरी मिस्त्री
मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि जिले में 339 शिक्षक को सरप्लस शिक्षक के रूप
में चिह्नित किया गया है। उसमें सरकारी शिक्षक के अलावा पारा शिक्षकों का
नाम भी शामिल है। हालांकि पारा शिक्षकों को उनके घर के आसपास के विद्यालय
में ही पदस्थापित किया जाना है।
jharkhand teacher vacancy latest news jharkhand teacher vacancy 2021 jharkhand teacher news today jharkhand teacher vacancy news jharkhand teacher salary upcoming teacher vacancy in jharkhand 2020 jharkhand teacher recruitment primary teacher vacancy in jharkhand government
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();