Advertisement

युक्तीकरण पूरा, 512 में से 463 शिक्षकों का किया गया स्थानांतरण

धनबाद | जिले के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में छात्र संख्या अनुपात से अधिक संख्या में कार्यरत 463 शिक्षकों का स्थानांतरण जरूरत के अनुसार अलग- अलग विद्यालयों में कर दिया गया।
युक्तीकरण के लिए डीएसई ऑफिस की की ओर से समाहरणालय परिसर में 8 अगस्त से चल रही काउंसलिंग शनिवार काे समाप्त हुई। पहले दिन 174 शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया, जिनमें गोविंदपुर के 78, तोपचांची के 60 और निरसा के 36 शिक्षक हैं। 9 अगस्त को बाघमारा के 86, टुंडी के 17 और पूर्वी टुंडी के 23 यानी कुल 126 शिक्षकों का ट्रांसफर हुआ। आखिरी दिन 11 अगस्त को धनबाद के 43, झरिया के 52 और बलियापुर के 68 यानी कुल 163 शिक्षकों के तबादले हुए। चिह्नित 512 में से 49 शिक्षकों को नि:शक्तता और असाध्य रोगों की वजह से फिलहाल ट्रांसफर नहीं किया गया। युक्तीकरण पूरा होने पर विभिन्न शिक्षक संगठनों ने डीसी और अन्य अधिकारियों को धन्यवाद दिया है। इनमें प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संजय कुमार, उपाध्यक्ष राजकुमार वर्मा आदि शामिल हैं।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography