Advertisement

बर्खास्त 21 नवनियुक्त शिक्षक फिर से होंगे बहाल

जागरण संवाददाता, देवघर : 21 नवनियुक्त बर्खास्त शिक्षकों का संघर्ष रंग लाया। इनकी याचिका पर उच्च न्यायालय व आयुक्त के कोर्ट में अलग-अलग हुई सुनवाई के बाद इनकी फिर से बहाली का रास्ता साफ हो गया।
न्यायालय ने इन्हें फिर से बहाल करने का निर्णय सुनाते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक, देवघर को दो सप्ताह में इन्हें फिर से बहाल करने का निर्देश दिया है। इस निर्णय के बाद बर्खास्त नवनियुक्त शिक्षकों के चेहरे खुशी से खिल गए हैं।

बताते चले कि इस विभागीय कार्रवाई के खिलाफ इन शिक्षकों ने समाहरणालय के समक्ष अनशन भी किया था। जिसके बाद स्थानीय प्रशासन ने आयुक्त से मागदर्शन मांगते हुए मानवीय आधार पर इनके मामले में विचार किए जाने की बात कही थी।

क्या है मामला
वर्ष 2015-16 में टेट उत्तीर्ण तकरीबन छह सौ प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति की गई थी। नियुक्ति में गड़बड़ी संबंधी आरोप लगने के बाद नियुक्ति प्रक्रिया की जांच की गई तो 18 अभ्यर्थियों के टेट उत्तीर्ण प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए। जबकि पांच अभ्यर्थियों के जारी प्रमाण पत्र वाले संस्थानों की मान्यता नहीं थी। इसके अलावा विषय व पारा से गैर पारा कोटि तथा डीपीई (डिप्लोमा इन प्राइमरी एजुकेशन) से संबंधित मामलों में कुल तकरीबन 64 शिक्षकों को बर्खास्त किया गया था। जिन 14 शिक्षकों को हाई कोर्ट से फिर से बहाल करने का निर्देश दिया गया है, उन्हें पारा से गैर पारा कोटि में नियुक्ति को आधार बनाकर बर्खास्त किया गया था। मेधा सूची के पूर्व तक पारा शिक्षक के पद से इस्तीफा नहीं देने के कारण इन्हें बर्खास्त किया गया था। जबकि आयुक्त कार्यालय ने जिन सात शिक्षकों पर निर्णय लिया है, उन्हें यह कहकर बर्खास्त कर दिया गया था कि दो वर्ष का अध्यापन अनुभव पूरा किए बगैर इन्होंने डीपीई में नामांकन लिया था। इन्हें एक अप्रैल 2017 को बर्खास्त किया गया था। हालांकि कार्यावधि का इनके वेतन का भुगतान कर दिया गया था। जिन शिक्षकों के बहाली का मार्ग हुआ प्रशस्त
नाम - विद्यालय का नाम

अमर कुमार विश्वकर्मा - प्रावि राउतडीह, सारवां
उमेश ठाकुर - प्रावि रामपुर, सारवां
अजय निषाद - बनियाडीह, सारवां
राजेश कुमार - मवि बधनडीहा, सारठ
घनश्याम कुमार - मवि ¨बझा, सोनारायठाढ़ी
भैरो मंडल - प्रावि दोंदिया, नवाडीह
देवेन चंद्र मंडल - प्रावि द्वारपहरी, मारगोमुंडा
मेहन्द्र पंडित - मवि पंदनिया, मारगोमुंडा
रविन्द्र कुमार साव - प्रावि जोरासिमर, मारगोमुंडा
शंकर कुमार मंडल - मवि इकद्वारा मारगोमुंडा
संजय प्रसाद - उर्दू प्रावि भोराटांड, मधुपुर
अनिल कुमार साहू - उर्दू प्रावि भैरवा, मधुपुर

कमिश्नर कोर्ट से जिनका हुआ आदेश प्रशांत कुमार - मवि संथालडीह, सारठ
कुंदन कुमार लश्कर - उवि बाभनगामा, सारठ
मो. आफताब आलम - प्रावि बांझी, मोहनपुर
मीना कुमारी - प्रावि कन्या घोरमारा, मोहनपुर, इसके अलावा हाईकोर्ट के निर्देश पर मनोज वर्मा व अशरफ अंसारी जबकि आयुक्त कोर्ट से सपन कुमार स्वर्णकार, इम्तियाज आलम व मो. अतितेशाम के बहाली का रास्ता निकल गया है।
वर्जन
अभी तक कोर्ट के आदेश को देख नहीं पाए हैं। उसे पढ़ना होगा कि तकनीकी रूप से क्या निर्णय व निर्देश है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

छट्टू विजय ¨सह, जिला शिक्षा अधीक्षक, देवघर

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography