सरायकेला जिले में बीते 16 अगस्त को शिक्षकों के
पुनर्पदस्थापन को डीसी छविरंजन ने रद्द करते हुए एक बार फिर से शिक्षकों
के पुनर्पदस्थापन का आदेश दिया है. डीसी की मौजूदगी में शिक्षकों का नए
सिरे से पुनर्पदस्थापन शुक्रवार को किया जाएगा.
बता दें कि बीते 16 अगस्त को 166 शिक्षकों का नए स्कूलों में पदास्थापना
किया गया था. मगर तब 46 शिक्षकों ने अपने प्रखंड क्षेत्र से बाहर स्कूल
होने के कारण स्कूलों का चयन नहीं किया था. इसी बीच अखिल झारखंड प्राथमिक
शिक्षक संघ तथा झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ
ने संयुक्त रूप से शिक्षकों के पुनर्पदस्थापना में भारी अनियमितता का आरोप
लगाते हुए इसे रद्द करने की मांग की थी जिसे डीसी ने मान लिया है.
शिक्षक संघ का आरोप था कि शिक्षकों का पुनर्पदस्थापना ब्लॉक स्तर पर किया
जाना था मगर इसे जिला स्तर पर किया गया. साथ ही शिक्षकों को पुनर्पदस्थापना
के पूर्व शिक्षकों से खाली पड़े स्कूलों की सूची नहीं दी गई. शिक्षकों को
आपत्ति दर्ज कराने के लिए पर्याप्त समय भी नहीं दिया गया. साथ ही कई अन्य
आपत्तियों व अन्य जिलों में शिक्षकों के पुनर्पदस्थापना के लिए अपनायी जा
रही प्रक्रिया की दलील संघ द्वारा दिए जाने पर डीसी ने शिक्षकों का
पुनर्पदस्थापना नए सिरे से करने का निर्देश दिया है.
मालूम हो कि गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए छात्र अनुपात में
शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु पूरे प्रदेश में शिक्षकों का
पुनर्पदस्थापना किया जा रहा है. जिन स्कूलों में ज्यादा संख्या में शिक्षक
हैं उन्हें वहां से कम शिक्षकों वाले स्कूल में पदस्थापित किया जा रहा है.
इसी क्रम में सरायकेला जिले के 212 शिक्षकों की पुनर्पदस्थापना की जानी है.
jharkhand teacher vacancy latest news jharkhand teacher vacancy 2021 jharkhand teacher news today jharkhand teacher vacancy news jharkhand teacher salary upcoming teacher vacancy in jharkhand 2020 jharkhand teacher recruitment primary teacher vacancy in jharkhand government
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();