Advertisement

घंटी आधारित शिक्षक के चयन को लेकर आवेदन जमा

महुआडांड़ : लातेहार उपायुक्त राजीव कुमार के निर्देश पर बुधवार को महुआडांड़ प्रखंड के रेगाई पंचायत के पंचायत सचिवालय में घंटी आधारित शिक्षक के चयन को लेकर आवेदन जमा किया गया।
पंचायत समिति सदस्य जीवनती लकड़ा की अध्यक्षता में शिक्षक पद के आवेदकों का मूल प्रमाण पत्र जमा किया गया, जिसे शिक्षक चयन के लिए वरीय पदाधिकारियों के समक्ष भेजा जाएगा। इसमें योग्यता के अनुसार शिक्षकों का चयन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संकुल साधन सेवी खुर्शीद खान, इसपरसादा कुजूर, मध्य विद्यालय रेगाई प्रभारी आलीम नगेसिया, उप मुखिया हरिलाल नगेसिया, अरुण खलखो ,समेत कई लोग उपस्थित थे।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography