Advertisement

मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन करेगा शिक्षक संघ

दुमका|अखिल भारतीय प्राथमिक संघ अपनी मांगों के समर्थन में चरणबद्ध संघर्ष जारी रखेगा। संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्याम किशोर गांधी ने बताया कि प्रथम चरण में राष्ट्रव्यापी आंदोलन के बाद अब दूसरे चरण के संघर्ष की तैयारी है। कहा कि देश के सभी राज्यों में सातवां वेतनमान देने की मांग तेज की जाएगी।
संघ के अध्यक्ष रामपाल सिंह ने अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ से संबद्ध सभी राज्यों के संगठनों को एक-एक सदस्यों द्वारा एक पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को भेजने को कहा है। कहा कि दूसरे चरण में पहली अप्रैल से 31 मई तक सभी शिक्षक सांसदों का घेराव कर ज्ञापन देकर मुद्दे को सदन में उठाने का आग्रह करेंगे।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography