Advertisement

दो स्कूलों में शिक्षक नहीं, तीन का प्रतिनियोजन

धनबाद : राजकीय बुनियादी मध्य विद्यालय परसबनिया बलियापुर एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय परसबनिया में शिक्षकों के अभाव में पढ़ाई बाधित हो रही है। इसकी गंभीरता को देखते हुए बीईईओ बलियापुर की अनुशंसा पर तीन शिक्षकों का प्रतिनियोजन इन दोनों स्कूलों में किया गया है।
इसमें उत्क्रमित मवि. कालीपुर के सुभाषचंद्र गोप, उत्क्रमित मवि गोलमारा के अरुण कुमार बनर्जी एवं प्रावि सांवलापुर के अमरनाथ सिंह शामिल हैं। सुभाष चंद्र गोप को राजकीय बुनियादी मध्य विद्यालय परसबनियां एवं अरुण कुमार बनर्जी को राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय परसबनिया का प्रभारी प्रधानाध्यापक भी बनाया गया है। इसके अलावा प्रतिनियोजित शिक्षक त्रिभुवन चौधरी का प्रतिनियोजन रद कर दिया गया है। तीन शिक्षकों को पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के अंदर योगदान करने का निर्देश दिया गया है।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography