दारु : आदर्श मध्य विद्यालय, दारु बालक के पारा शिक्षक सह प्रदेश पारा
शिक्षक संघ के संस्थापक सदस्य प्रकाश चंद्र प्रभाकर को विद्यालय से विदाई
दी गई। वे 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हुए थे। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में
विदाई समारोह आयोजित किया गया।
शिक्षक को विदाई देते वक्त विद्यालय के शिक्षकों और बच्चों की आंखों
में आंसू थे। प्रखंड विकास पदाधिकारी यूनिका शर्मा ने शिक्षक को प्रशस्ति
पत्र प्रदान किया, जबकि विद्यालय के प्रधानाध्यापक नंदकिशोर ने प्रकाश
चंद्र प्रभाकर को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मौके पर बीडीओ ने कहा कि पारा
शिक्षक ने विपरीत परिस्थितियों में शिक्षा की अलख जगाई। आंखों की रोशनी
जाने के बावजूद शिक्षा के प्रति उनके द्वारा किया गया योगदान हम कभी भूल
नहीं पाएंगे। वे हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। आज इनको विदाई दी जा
रही है पर ये हमारे दिलों में हमेशा रहेंगे। इन्होंने शिक्षा के क्षेत्र
में जो योगदान दिया है वह अतुलनीय है। शिक्षक धीरज कुमार ने कहा कि जिनके
लिए मंच सजा है आज उनकी विदाई में हमारे बीच सन्नाटा छाया हुआ है। आज उनके
द्वारा पढ़ाए हुए छात्र बड़े बड़े पदों में कार्यरत है और अपने शिक्षक के
साथ-साथ पूरे विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। विदाई समारोह में मुखिया
¨चता देवी जिला पारा शिक्षक संघ के सचिव शंकर प्रसाद, प्रखंड पारा शिक्षक
के अध्यक्ष राजेंद्र यादव, दामोदर मिश्रा, सुबोध राम, मुकेश सिन्हा, कांति
प्रभा केरकेट्टा, मंजू देवी, मोबिन अंसारी, नागेन्द्र कुमार गौतम वर्मा,
उपेन्द्र पांडेय, नाहिद परवीन, विमला देवी, जयनारायण राम व लक्ष्मी यादव
सहित कई शिक्षक मौजूद थे।
jharkhand teacher vacancy latest news jharkhand teacher vacancy 2021 jharkhand teacher news today jharkhand teacher vacancy news jharkhand teacher salary upcoming teacher vacancy in jharkhand 2020 jharkhand teacher recruitment primary teacher vacancy in jharkhand government
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();