Advertisement

पारा शिक्षक स्थाई नहीं होने तक आंदोलन करेंगे

चितरपुर | बड़कीपोनापंचायत स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में शनिवार को झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप में संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार जिला कोषाध्यक्ष नागेश्वर नायक उपस्थित थे। मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन ही हमारी पहचान हैं।
संगठन को एकजुट करने की जरूरत हैं। कहा कि जब तक पारा शिक्षकों को स्थायी नहीं किया जाता हैं, हमलोग आंदोलन करते रहेंगे। बैठक के दौरान एक स्वर से पारा शिक्षकों ने राज्य सरकार के उदासीन रवैया का विरोध किया। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष संजय केंवट संचालन सुनील प्रसाद कृपाल महतो ने किया। बैठक के दौरान खाली पड़े पदों का चयन भी किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से प्रखण्ड सचिव कामेश्वर महतो प्रखंड उपाध्यक्ष धनेश्वर विश्वकर्मा को चुना गया। मौके पर प्रीति कुमारी, सुनीता देवी, सुमित्रा देवी, मोगीस अहमद, गुफराना प्रवीण, मो नुरुल्लाह, महेश्वर महतो, संजय कुमार, अनिल बेदिया, अफरीदा प्रवीण, पूनम देवी, सुनीता कुमारी, प्रीति कुमारी सहित कई मौजूद थे। 

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography