Advertisement

गृह जिला स्थानांतरण की शिक्षक करेंगे मांग

अमड़ापाड़ा (पाकुड़) : नव नियुक्त शिक्षकों की बैठक प्राकृति विहार में रविवार को कौशल किशोर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शिक्षकों ने अपनी अपनी समस्याओं को रखा। शिक्षकों ने गृह जिला में स्थानांतरण को विचार विमर्श किया।
उसके बाद सर्वसम्मति से गृह जिला स्थानांतरण करने की मांग पदाधिकारी से रखने का निर्णय लिया। बैठक में नव नियुक्त शिक्षकों का एक संयोजक मंडल बनाने को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर अमड़ापाडा प्रखंड संयोजक मंडल का गठन किया गया। जिसमें उदय कुमार, विनय कुमार गुप्ता, रतन प्रसाद राय, पाउल सोरेन व राजीव राय को प्रखंड संयोजक चुना गया। बैठक में 19 फरवरी को महेशपुर में बैठक करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर दिलीप कुमार राय, बासूदेव कुमार, अर¨वद कुमार, विनोद ¨सह, विश्वजीत पांडेय, सुधीर ¨सह, कपूर महतो आदि मौजूद थे।  

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography