सूबे में झारखंड पात्रता परीक्षा पास करने के बाद भी उम्मीदवारों के
शिक्षक बनने का सपना साकार होते नहीं दिख रहा. ऐसा सिर्फ सरकार की उदासीनता
के कारण ही है. परीक्षा पास करने पर लगा कि अब नियुक्ति जल्द हो जायेगी.
किंतु सरकार और अधिकारियों की मनसा ही कुछ और है.
jharkhand teacher vacancy latest news jharkhand teacher vacancy 2021 jharkhand teacher news today jharkhand teacher vacancy news jharkhand teacher salary upcoming teacher vacancy in jharkhand 2020 jharkhand teacher recruitment primary teacher vacancy in jharkhand government
Important Posts
Advertisement
झारखंड में 3080 प्लस टू शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ
स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग ने कार्मिक विभाग को भेजी अधियाचना
सुनील कुमार झा
रांची : राज्य के 280 प्लस टू उच्च विद्यालय में 3080 शिक्षकों की
नियुक्ति होगी. सरकार ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है. स्कूली शिक्षा व
साक्षरता विभाग ने गुरुवार को नियुक्ति की अधियाचना कार्मिक विभाग को भेज
दी. कार्मिक विभाग इस अधियाचना को झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग को
भेजेगा.
जुगाड़ से चलेंगी प्लस टू में कक्षाएं?
मैट्रिक के बाद प्लस टू स्कूलों के बूते ग्यारहवीं और बारहवीं पढ़ाने की
सरकार की योजना जमीनी स्तर पर सफल होते नहीं दिख रही। नए सत्र में नामांकन
प्लस टू स्कूलों में शुरू हो गया है,
पलामू में शिक्षक ने हेडमास्टर के खिलाफ कराई प्राथमिकी, पुलिस पहुंची स्कूल
सतबरवा प्रखंड के परियोजना उच्च विद्यालय, कसियाडीह के कनीय शिक्षक
प्रेमचंद पांडेय चेहरे पर जख्म लिये सतबरवा पुलिस आउट पोस्ट पहुंचे और
स्कूल के हेडमास्टर लव कुमार तिवारी के खिलाफ लात-घूंसे से मारपीट करने और
जख्मी कर आंगन से नीचे धकेल देने का मामला शुक्रवार को दर्ज कराया है।
कल्याण विभाग मंत्री ने कहा- 15 अतिरिक्त कल्याण गुरुकुल की स्थापना जल्द
रांची। कौशल विकास योजना के तहत विद्यालय से ड्रापआउट हुए 2792 स्टूडेंट्स को प्रशिक्षित कर नियोजित किया जा चुका है। जिसमें से 61 अति कमजोर जनजातीय समूह के युवक-युवतियों को कल्याण गुरुकुल के माध्यम से पहली बार कौशल विकास करते हुए उन्हें नियमित नियोजन दिया गया है।
शिक्षकों की कमी से निराशाजनक रहा परीक्षा परिणाम
नोनीहाट : नोनीहाट रानी सोनावती कुमारी राजकीयकृत उच्च विद्यालय के
माध्यमिक परीक्षा का परिणाम इस वर्ष बेहद निराशाजनक रहा। इस वर्ष मात्र 65
फीसद विद्यार्थी सफल हुए हैं। जबकि पूर्व परीक्षा परिणामों में कई बार इस
विद्यालय का रिकार्ड जिले में अव्वल और शत-प्रतिशत सफलता हासिल करने की
श्रेणी में रहा है।
प्रोन्नति के लिए शिक्षकों का बेमियादी धरना शुरू
अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षकों ने प्रोन्नति की
मांग के लिए मंगलवार को कचहरी परिसर में बेमियादी धरना शुरू किया। इस मौके
पर वक्ताओं ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने तक धरना जारी रहेगा।
शिक्षकों से बनवाई प्रमोशन सूची फिर भी गलती
- दो शिक्षकों को प्रोन्नति की सूची बनाने के लिए एक वर्ष तक डीएसई
कार्यालय में रखा गया
- स्कूल में होते तो पढ़ाते, यहां तो और गड़बड़ कर दी : महासचिव
- स्कूल में होते तो पढ़ाते, यहां तो और गड़बड़ कर दी : महासचिव
विद्यार्थी अच्छा करते हैं तो शिक्षकों का नाम रोशन होता है : समरेश
शिक्षक विद्यालय के र| तो विद्यार्थी रोशनी हैं। यह कहना है विद्यालय के
सचिव सह पूर्व मंत्री समरेश सिंह का। वे रणविजय स्मारक उच्च विद्यालय में
आयोजित सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
छह सूत्री मांगों को लेकर शिक्षकों ने दिया धरना
दुमका : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले प्राथमिक शिक्षकों ने
जिला अध्यक्ष अगस्टिन हांसदा की अध्यक्षता में बुधवार को जिला शिक्षा
अधीक्षक कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया तथा अपनी छह सूत्री मांगों
के प्रति पदाधिकारी का ध्यानाकृष्ट कराया.
सरकारी प्लस टू विद्यालयों को मिलेंगे शिक्षक, झारखंड कर्मचारी आयोग ने जारी किया रिजल्ट
रांची। राज्य सरकारी प्लस टू विद्यालयों को विशेषज्ञ शिक्षक
मिलेंगे। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक
प्रतियोगिता परीक्षा 2016 मुख्य का रिजल्ट जारी कर दिया है। चयनित
अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्रों की जांच के लिए 5 जुलाई को आयोग कार्यालय में
बुलाया गया है।
पढ़ाने की बजाय ठेकेदार बन गए शिक्षक
दुमका : जिन शिक्षकों पर बच्चों को पढ़ाने का दायित्व है वे अब ठेकेदार
बन गए हैं। इतना नहीं कुछ शिक्षक दूसरे विद्यालय में प्रतिनियुक्ति कराकर
ठेकेदारी करवा रहे हैं। इस बात का खुलासा गुरुवार को जिला परिषद अध्यक्ष
जॉयस बेसरा की अध्यक्षता में हुई शिक्षा स्थाई समिति की बैठक में हुआ।
अध्यक्ष ने पढ़ाई के अलावा दूसरे कार्यो में लगे शिक्षकों पर कार्रवाई करने
का आदेश दिया।
तीन शिक्षकों की बदौलत उपलब्धि सराहनीय : डीईओ
मसलिया : दलाही के माडल विद्यालय में गुरुवार को गुरु-शिष्य समागम के
तहत नवनामांकित छात्रों का अभिनंदन और माध्यमिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने
वाले छात्रों को प्रमाण पत्र दिया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी धर्मदेव राय
तथा झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्याध्यक्ष दिवाकर महतो उपस्थित
थे।
शिक्षकों की जायज मांगें होंगी पूरी : कुलपति
हजारीबाग : शिक्षकों की जायज लंबित मांगों को प्राथमिकता के स्तर पर
पूरा किया जाएगा। इसके लिए मुझे थोड़ा वक्त चाहिए। यह बातें कुलपति डॉ. रमेश
शरण ने पीजी शिक्षक संघ द्वारा गुरुवार को आयोजित अंत: विमर्श संगोष्ठी
में संबोधन में कहीं।
शिक्षकों का धरना जारी, अधिकारी नहीं ले रहे सुध
गुमला : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में शिक्षकों का
अनिश्चित कालीन धरना गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। ज्ञात हो कि गुमला
जिले के शिक्षक संगठन प्रोन्नति के लिए लंबे समय से आंदोलन करते रहे हैं।
Subscribe to:
Posts (Atom)