रांची : गव्य निदेशक के पद पर चयनित कृष्ण मुरारी के प्रमाण पत्रों
की जांच होगी. राज्य के पशुपालन विभाग के उप सचिव दिगेश्वर तिवारी ने
प्रमाण पत्रों की जांच के लिए नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट (एनडीआरआइ),
करनाल को पत्र लिखा है. कृष्ण मुरारी के गव्य निदेशक के पद पर चयन की
अनुशंसा अक्तूबर माह में झारखंड लोक सेवा आयोग ने की है. अनुशंसा के बाद अब
तक अधिसूचना जारी नहीं हो पायी है.
jharkhand teacher vacancy latest news jharkhand teacher vacancy 2021 jharkhand teacher news today jharkhand teacher vacancy news jharkhand teacher salary upcoming teacher vacancy in jharkhand 2020 jharkhand teacher recruitment primary teacher vacancy in jharkhand government
Important Posts
Advertisement
अनुदान देने में सौतेला व्यवहार
रांची : राज्य के वित्तरहित नव प्रस्वीकृति प्राप्त संस्कृत विद्यालय व
मदरसाें को अनुदान देने में साैतेला व्यवहार किया जा रहा है. प्रस्वीकृति
प्राप्त इंटर कॉलेज व उच्च विद्यालयों की अनुदान राशि बढ़ा कर दोगुनी कर दी
गयी है. वहीं पिछले वित्तीय वर्ष 2015-2016 में नव प्रस्वीकृत संस्कृत
विद्यालय व मदरसा काे पहली बार अनुदान दिया गया, लेकिन अनुदान राशि नहीं
बढ़ायी गयी.
ग्रेड ए विद्यालयों में अच्छे शिक्षकों की पोस्टिंग करें
रांची : स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग की सचिव आराधना पटनायक ने
बुधवार को सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, राज्य
साधनसेवी और परिवर्तन दल के सदस्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर
उन्हें कई दिशा-निर्देश दिये.
38 गांवों के युवकों को मिलेगा रोजगार
कार्यक्रम. मुख्य सचिव ने सरयू में जनता दरबार को किया संबोधित, कहा
गांवों का सर्वेक्षण कर गरीबों के लिए बनायी जायेगी योजना
गारू (लातेहार) : घर-घर तक सरकार की योजनाएं पहुंचे एवं हर घर की
गरीबी खत्म करना सरकार की योजना है. यह बातें झारखंड की मुख्य सचिव राजबाला
वर्मा ने लातेहार जिला अंतर्गत गारू प्रखंड के सर्वाधिक नक्सल प्रभावित
क्षेत्र सरयू में आयोजित जनता दरबार सह विकास मेला को संबोधित करते हुए
कही. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास का स्पष्ट निर्देश है कि सरकार
हर-हाल में गरीबी मिटाना चाहती है.
स्कूली शिक्षकों की भर्ती नियुक्ति नियमावली में होगा संशोधन
राज्य में स्थानीय नीति लागू होने के बाद शिक्षा विभाग ने यह निर्णय लिया है। नियमावली में स्थानीय नीति को शामिल किया जाएगा...
देवघर। राज्य में स्थानीय नीति लागू होने के बाद शिक्षा विभाग ने यह निर्णय लिया है। नियमावली में स्थानीय नीति को शामिल किया जाएगा। साथ ही प्राइमरी और मिडिल स्कूल शिक्षक भर्ती के लिए बनी नियुक्ति नियमावली में संशोधन किया जाएगा। स्थानीय नीति की तर्ज पर ही अब नियुक्ति होगी।
देवघर। राज्य में स्थानीय नीति लागू होने के बाद शिक्षा विभाग ने यह निर्णय लिया है। नियमावली में स्थानीय नीति को शामिल किया जाएगा। साथ ही प्राइमरी और मिडिल स्कूल शिक्षक भर्ती के लिए बनी नियुक्ति नियमावली में संशोधन किया जाएगा। स्थानीय नीति की तर्ज पर ही अब नियुक्ति होगी।
पदस्थापना के बावजूद भी विद्यालय नहीं पहुंच रहे शिक्षक
गारू : गारू प्रखंड के बारेसाढ़ के अतिउग्रवाद प्रभावित क्षेत्र लाटू में
पढ़ रहे 39 आदिम जनजाति के बच्चों का भविष्य अंधकारमय दिख रहा है। यहां
पदस्थापना के बावजूद शिक्षक स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं।
राज्यपाल ने की विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति प्रगति की समीक्षा
रांची।राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि शिक्षकों के अभाव में विद्यार्थियों की शिक्षण व्यवस्था पर व्यापक प्रभाव पड़ता है। अतः राज्य में शिक्षकों की नियुक्ति की दिशा में तीव्रता लाई जाय ताकि आगामी सत्र से ही हमारे विद्यार्थियों को इसका लाभ प्राप्त हो।
38 प्राथमिक शिक्षकों का सामूहिक स्थानांतरण
साहिबगंज : जिले के 38 प्राथमिक शिक्षकों का सामूहिक स्थानांतरण किया गया
है। जिला शिक्षा विभाग की हुई स्थापना समिति की बैठक में शिक्षकों के
स्थानांतरण पर मुहर लगी है।
उच्च शिक्षण संस्थान को 25 मार्च तक पोर्टल पर डिटेल लोड करने का मिला निर्देश
रांची | उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने पिछले दिन राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा
अभियान (रुसा) पर वर्कशॉप आयोजित किया था।
गायब रहते हैं पारा शिक्षक विधायक से की शिकायत
मंगलवारको विधायक शशिभूषण सामड़ ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय पदमपुर का औचक
निरीक्षण किया। यहां पर स्कूल के पारा शिक्षक सुरेंद्र महतो के आए दिन गायब
होने की शिकायत मिली। पारा शिक्षक अंग्रेजी विषय पढ़ाते हैं। शिक्षक के
स्कूल नहीं आने से विद्यार्थियों को पढ़ाई में दिक्कत हो रही है।
एक स्कूल में 5 साल से तैनात शिक्षकाें को जाना होगा गांव
एजुकेशन रिपोर्टर | जमशेदपुर शिक्षा विभाग ने 190 सरकारी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में अतिरिक्त
पदों पर कार्यरत 358 शिक्षकों के ट्रांसफर की फाइल तैयार कर ली है।
फर्जी टेट प्रमाण पत्र के जरिए नौकरी पानेवाली तीन शिक्षिकाओं पर धनबाद थाने में दर्ज हुई एफआईआर
धनबाद | प्रखंडशिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुरेंद्र हेंब्रम की शिकायत पर तीन
शिक्षिकाओं के खिलाफ धनबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पड़वा और पाटन के शिक्षकों का 7वां वेतन पुनरीक्षण प्रांरभ
अखिल झाारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने शनिवार को राजकीय उत्क्रमित मध्य
विद्यालय कजरी में कैंप लगाकर पड़वा तथा पाटन के शिक्षकाें का 7वां वेतन
पुनरीक्षण का काम प्रारंभ कराया। इसमें 150 शिक्षकों का वेतन निर्धाराण
प्रपत्र संधारन किया गया।
राज्य के अल्पसंख्यक हाईस्कूलों के 71 शिक्षकों की सेवा कन्फर्म
अल्पसंख्यकहाईस्कूल में कार्यरत शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने
होली से चार दिन पहले उन्हें शानदार तोहफा दे दिया है। स्कूली शिक्षा सह
साक्षरता विभाग ने रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों में कार्यरत शिक्षकों
की सेवा कन्फर्म कर दी है। विभाग की ओर से गुरुवार को जारी नोटिफिकेशन में
राज्यभर के 71 शिक्षकों के नाम शामिल हैं।
अल्पसंख्यक हाईस्कूलों के 71 शिक्षकों की सेवा हुई कन्फर्म
अल्पसंख्यकहाईस्कूल में कार्यरत शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने होली से चार दिन पहले तोहफा दे दिया है। रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों के कार्यरत शिक्षकों की सेवा कनफर्म कर दिया है। इसमें 71 शिक्षकों के नाम शामिल है। इस संबंध में गुरुवार को स्कूली शिक्षा सह साक्षरता विभाग द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
Subscribe to:
Posts (Atom)