आपको बता दें कि अलग अलग विषयों के लिए पीजीटी टीचर्स के पदों पर भर्ती प्रक्रिया पिछले साल दिसंबर महीने में शुरू की गई थी। और मार्च महीने में परीक्षा भी आयोजित हुई थी जिसके बाद से ही अभ्यर्थियों को अपने नतीजों का इंतज़ार था। और अब आयोग ने रिज़ल्ट जारी कर दिया है आइए आपको बताते हैं कि जल्द से जल्द आप रिज़ल्ट कैसे चेक कर सकते हैं।
ऐसे चेक करें रिज़ल्ट
रिज़ल्ट झारखंड लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देखा जा सकता है इसके अलावा निचे दिए गए लिंक पर क्लिक किया जा सकता है। इस लिंक पर क्लिक करते ही आप सीधे रिज़ल्ट पेज पर पहुंच जाएंगे। और विषयानुरूप अपना रिज़ल्ट देख सकेंगे। आपको बता दें कि कुल 3 हज़ार 80 पदों को भरने के लिए ये प्रक्रिया शुरू की गई थी।