Advertisement

पारा शिक्षकों को पांच माह से मानदेय नहीं, आक्रोश

गुरुवार को अंचल कॉलोनी उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में पारा शिक्षकों की बैठक प्रखंड अध्यक्ष मुरारी मोहन प्रधान की अध्यक्षता में हुई। इसमें मानदेय विलंब को लेकर पारा शिक्षकों ने काफी नाराजगी जाहिर की।
पारा शिक्षकों ने कहा कि पारा शिक्षकों को पांच माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण आर्थिक तंगी आ गयी है। मानदेय प्रखंड या जिला स्तर पर ही देने, छत्तीसगढ़ की तर्ज पर पारा शिक्षकों को नियमित करते हुए वेतन मान देने आदि की मांग की गई। इस दौरान पारा शिक्षकों ने सरकार की कछुवा चाल को देखते हुए आंदोलन व विरोध में मुंडन कार्य करने का निर्णय लिया। जिला कमेटी के आदेशानुसार 2 सितंबर को प्रखंड संसाधन केंद्र चक्रधरपुर में 10 बजे बैठक आयोजित होगी। जिसमें पांचों प्रखंड के पारा शिक्षक व 18 प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष, पूर्व सिंहभूम के जिलाध्यक्ष उपस्थित होंगे। उक्त बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद लक्ष्मण गिलुवा व विशिष्ट अतिथि में राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी को आमंत्रित करने का विचार-विमर्श किया गया। मौके पर भवतारण महतो, जितेंद्र महतो, दीपक कुमार मंडल, ए जिरवान, हिमांशु शेखर प्रधान, रामकृष्ण प्रधान, गोपाल चंद्र महतो, पूनम पुरती, सावित्री पाड़िया, प्रतिमा महतो, गौरी सामाड़, अवनी कुमार महतो, विनय कुमार महतो, नरसिंह प्रधान, हसीना सांडिल, सिवानी महतो, भुदेव महतो, लक्ष्मण केराई, मागता मंगल सिंह दोंगो, श्रीनाथ महतो, बुधराम गागराई आदि लाेग मौजूद थे।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography