चंदनकियारी(बोकारो) ।
प्रखंड कार्यालय में एकीकृत पारा शिक्षक संघ के बैनर तले पांच सूत्री
मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता अमरनाथ
महतो ने की। मौके पर श्री महतो ने कहा कि पारा शिक्षक इस महगांई में भी
इतने कम मानदेय पर नियमित काम कर रहे हैं। परंतु सरकार हमेशा पारा शिक्षकों
को उपेक्षा की दृष्टी से देखते हैं।
समय पर न तो मानदेय दिया जाता हैं और न ही कुछ सुविधा। फिर भी पारा शिक्षक नि:स्वार्थ भावना से सेवा देते आ रहें है। उन्होंने कहा कि पारा शिक्षक सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए कई बार आंदोलन भी किये परंतु आज तक कोई सकारात्मक पहल नही किया गया।
प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड
के शिक्षा मंत्री के नाम से एक पांच सूत्री मांगपत्र बीडीओ चंदनकियारी को
सौंपा। जिसमें सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार समान कार्य समान वेतन, टेट
पास पारा शिक्षकों की सीधी नियुक्ति, रसोइयों के मानदेय बृद्धि एवं समय पर
भुगतान समेत अन्य मांग शामिल हैं।
मौके पर माणिकलाल कालिंदी, सीमंत घोषाल, संदीप मोदी , राजेन्द्र सिंग, सत्रुघन सिंह, फूलचंद महतो समेत अन्य पारा शिक्षक मौजूद थे।