Advertisement

मर्ज के खिलाफ पारा शिक्षक संघ का प्रदर्शन

बिरनी | बिरनी के एकत्रित पारा शिक्षक संघ के द्वारा स्कूलों को मर्ज किए जाने को लेकर बीआरसी भवन के समक्ष सरकार के खिलाफ विरोध करते हुए नाराजगी जाहिर की।
विरोध-प्रदर्शन में पारा शिक्षक, रसोइया व बच्चे मौजूद थे। मौके पर पारा शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष विनोद यादव ने कहा कि स्कूलों के मर्ज होने से सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर पड़ेगा। घर के पास विद्यालय होने से सभी बच्चे ससमय पहुंचते थे।

लेकिन दूरी होने पर पढ़ाई के नाम पर सिर्फ कोरम पूरी होगी। मर्ज होने से स्कूलों में कार्यरत रसोइयों के पेट पर आफत पड़ेगा ऐसे में सरकार को मर्ज करने का आदेश वापस ले लेना चाहिए। स्कूलों के मर्ज होने का एकत्रित पारा शिक्षक संघ विरोध करती है। मौके पर मनोज यादव, इकबाल अंसारी, अभिषेक सिंह, जमाल अंसारी, रोशन प्रसाद, संजय कुमार, अशोक वर्मा, सरिता वर्मा, चंचल कुमार पांडेय, शाहबुद्दीन, बीरेंद्र कुमार, जमालउद्द्दीन अंसारी, राजू रविदास, पिंटू कुमार यादव सहित भारी संख्या में पारा शिक्षक थे।

उधर, ग्रामीणों ने भी स्कूल मर्ज करने का किया विरोध

बिरनी | उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बनपुरा को उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिमराढाब में मर्ज किए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने बुधवार को बीआरसी भवन का घेराव किया। कार्यक्रम में उपस्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बनपुरा के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने बताया कि डेढ़ किलो मीटर से अधिक दूरी रहने के बाद भी उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिमराढाब में मर्ज किया जा रहा है जो गांव के छोटे-छोटे बच्चों के लिए परेशानी वाली बात है। ग्रामीणों ने बीडीओ, बीईईओ को संयुक्त रूप से आवेदन देकर उक्त विद्यालय को मर्ज नहीं करने की मांग की है। मौके पर बिनोद ठाकुर, सदानंद वर्णवाल, मनोज ठाकुर, निर्मल महतो, महरू मोदी, कार्तिक मोदी, हरेंद्र मोदी, दिनेश वर्मा, राजू वर्मा समेत ग्रामीण मौजूद थे।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography