Advertisement

शिक्षा मंत्री नीरा यादव के आवास का घेराव करने रांची पहुंचे पारा शिक्षक

रांची : विभिन्न मांगों के समर्थन में शनिवार को झारखंड के 50 हजार से अधिक पारा शिक्षक और शिक्षामित्र रांची में झारखंड की शिक्षा मंत्री नीरा यादव के आवास का घेराव करेंगे. इसके राज्य के अलग-अलग जिलों से पारा शिक्षक और शिक्षामित्र रांची पहुंच गये हैं.
एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले 11 बजे शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव करेंगे.

अलग-अलग जिलों से छोटे-बड़े वाहनों में पारा शिक्षक और शिक्षामित्र रांची पहुंचे हैं. संघ का दावा है कि घेराव कार्यक्रम में ऐतिहासिक भीड़ होगी. संघ के अध्यक्ष संजय दुबे ने बताया कि सरकार पारा शिक्षकों और शिक्षामित्रों के पेट पर लात मारना चाहती है. संघ सरकार की इस योजना को सफल नहीं होने देगी.

पारा एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा की प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं :

1. समान काम का समान वेतन मिले. यानी पारा शिक्षकों को भी सरकारी शिक्षकों के समान वेतन दिया जाये.

2. शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थियों को शिक्षक के पद पर सीधे नियुक्त किया जाये.

3. टेट सर्टिफिकेट की अवधि का विस्तार किया जाये. अन्य राज्यों में टेट सर्टिफिकेट की वैधता की अवधि 7 साल है, जबकि झारखंड में सिर्फ 5 साल है.

4. स्कूलों के समायोजन की जो प्रक्रिया है उसे रोका जाये.

5. पारा शिक्षकों के लिए पारा शिक्षक कल्याण कोष का गठन किया जाये और पारा शिक्षकों को इपीएफ से जोड़ा जाये.

6. 60 हजार पारा शिक्षकों को डीएलएड की ट्रेनिंग दी गयी है. अब इसकी फीस तय कर दी गयी है. पारा शिक्षकों की मांग है कि इस फीस को वापस लिया जाये और पहले की तरह मुफ्त में डीएलएड की ट्रेनिंग दी जाये.

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography