Advertisement

पारा शिक्षक रांची रवाना, आज करेंगे मंत्री के आवास का घेराव

भास्कर न्यूज |हैदरनगर तय कार्यक्रम के अनुसार हैदरनगर व कोसीआरा स्टेशन से आंदोलित करीब ढाई सौ की संख्या में पारा शिक्षकों का दल रांची रवाना हुआ।
अपनी कई मांगों के समर्थन में राज्य सहयोगी व पारा शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षकों ने शुक्रवार की शाम छह बजे बीडीएम पैसेंजर से बरकाकाना के लिए कूच किया है। यहां से इनका दल सड़क मार्ग से शनिवार की सुबह रांची पहुंचेगा। इसमें शामिल उदित सिंह, सिकेश कुमार सिंह, अनूप कुमार सिंह, बीरेंद्र ठाकुर सहित अन्य ने बताया कि संघ ने शनिवार को रांची स्थित सूबे के शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव करने का निर्णय लिया है। इसमें शामिल होने व कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उनका दल रवाना हुआ है।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography