Advertisement

केंद्रीय मंत्री के सामने पारा शिक्षकों ने रखी समस्या

धनबाद : झारखंड पारा शिक्षक महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री(भारत सरकार) संतोष गंगवार से मिला।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल सचिव शेख सिद्दीक एवं अशोक चक्रवर्ती ने कहा कि झारखंड में पारा शिक्षक नक्सली ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का दीप जला रहे हैं। देश के अन्य राज्यों में सर्वशिक्षा अभियान में कार्यरत शिक्षकों की सेवा स्थायी कर समान काम का समान वेतन दिया जा रहा है, लेकिन सूबे में ऐसा नहीं हो रहा है। पारा शिक्षकों को चार माह से मानदेय नहीं मिला है, परिवार भुखमरी की कगार पर है। निवेदन है कि छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, बिहार की तरह समान काम का समान वेतन झारखंड के पारा शिक्षकों के लिए भी लागू करें।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography