Advertisement

मंत्री से मिले पारा शिक्षक

धनबाद | धनबाददौरे पर आये केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री संतोष गंगवार से झारखंड प्राथमिक शिक्षक महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल मिला।
इसमें शामिल शेख सिद्दीक ने कहा कि राज्य में पारा शिक्षक शहर या गांव ही नहीं, नक्सल क्षेत्र में स्थित स्कूलों में भी पढ़ा रहे हैं। अन्य राज्यों में सर्व शिक्षा अभियान में कार्यरत शिक्षकों की सेवा स्थायी कर सुप्रीम कोर्ट के आदेश ‘समान काम का समान वेतन’ को लागू किया जा रहा है, लेकिन झारखंड में इस आदेश का सीधे तौर पर हनन हो रहा है। पिछले चार महीनों से मानदेय नहीं मिलने के कारण हमारा परिवार भुखमरी के कगार पर है। समान काम के लिए समान वेतन और समय पर मानदेय नहीं मिलना, दोनों अन्याय है।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography