Advertisement

प्लस टू शिक्षक नियुक्ति में खाली रह गए 139 पद

रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने प्लस टू स्कूलों में तीन विषयों इतिहास, भौतिकी व रसायन विज्ञान में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए आयोजित स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम गुरुवार को जारी कर दिया। आयोग ने चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच के बाद अंतिम परिणाम जारी किया है।

आयोग द्वारा जारी परिणाम के अनुसार इसमें कुल 139 पद रिक्त रह गए हैं। आयोग ने 513 पदों के विरुद्ध 374 अभ्यर्थियों को ही सफल घोषित किया। इसमें भौतिकी व रसायन विज्ञान में माध्यमिक शिक्षकों के लिए आरक्षित पदों के अधिकांश पद खाली रह गए हैं।
उल्लेखनीय है कि अंतिम परिणाम जारी करने से पहले आयोग ने सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी करते हुए प्रमाणपत्रों की जांच की थी। इनमें से कई अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र नहीं मिलने पर उनसे कारण पृच्छा भी की गई। अभ्यर्थियों के दावे की समीक्षा के बाद आयोग ने अपने निर्णय से अवगत करा दिया है। वहीं, 44 अभ्यर्थी प्रमाणपत्रों की जांच में नहीं पहुंचे। इनकी उम्मीदवारी रद कर दी गई है।
किस विषय में कितनी नियुक्ति
विषय : इतिहास
श्रेणी पद नियुक्ति
सीधी भर्ती 86 86
माध्यमिक शिक्षकों के लिए आरक्षित 85 85
विषय : भौतिकी
श्रेणी पद नियुक्ति
सीधी भर्ती 86 70
माध्यमिक शिक्षकों के लिए आरक्षित 85 09
विषय : रसायन विज्ञान
श्रेणी पद नियुक्ति
सीधी भर्ती 86 86

माध्यमिक शिक्षकों के लिए आरक्षित 85 38

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography