Advertisement

नियमावली के अनुसार ही हो तबादला : शिक्षक संघ

झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ की कार्यसमिति की बैठक मकतपुर हाई स्कूल में रविवार को हुई। जिसकी अध्यक्षता राजेंद्र प्रसाद ने की। बैठक में स्कूल और शिक्षकों से जुड़े 8 प्रस्तावों पर चर्चा की गई और इस संदर्भ में डीसी से भी मिलने का निर्णय लिया गया।
जिसमें अग्रवाला +2 हाई स्कूल तिसरी के प्रधानाध्यापक घनश्याम गोस्वामी के विरुद्ध दी गई टिप्पणी की निंदा की गई। शिक्षकों ने कहा इस प्रकरण में जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा गलत करने वालों को बचाने एवं सही करने वालों को प्रताड़ित करने की मंशा प्रकट की गई है। प्रस्ताव लिया गया कि उत्क्रमित उच्च विद्यालयों में प्रधानाध्यापक (प्रभारी) उत्क्रमित विद्यालय के मूल शिक्षकों को ही बनाया जाए। क्योंकि हाई स्कूल और मिडिल स्कूलों का समय और कार्यावधि अलग होता है और दोनों ही तरह के स्कूलों की अवकाश तालिका भी अलग अलग होती है। उच्च विद्यालय के शिक्षकों का अंतर जिला स्थानांतरण माध्यमिक शिक्षा सेवा शर्त नियमावली के अनुसार किया जाए। 

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography