पाकुड़ : रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में रविवार को प्लस टू शिक्षक संघ की
बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने की। बैठक में तीन महीने से
वेतन नहीं मिलने पर चर्चा की गई। शिक्षकों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए
आंदोलन की चेतावनी दी है।
जिलाध्यक्ष ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि पाकुड़ जिले के सभी प्लस टू शिक्षकों को दिसंबर 2016 से वेतन नही मिला है। इससे शिक्षकों की परेशानी बढ़ गई है। शिक्षकों के बच्चों का स्कूल फीस, इलाज आदि में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष मनीष ने कहा कि सरकार व विभाग के रवैया से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि होली के त्योहार में भी शिक्षकों को वेतन से दूर रहना पड़ेगा। फरवरी में आयकर भरने के लि कर्ज लेना पड़ा। इस मौके पर राजकुमार, अभिषेक कुमार, आशुतोष कुमार, सुधीर कुमार, मंजू आदि उपस्थित थे।