Advertisement

पारा शिक्षकों को नियमित करने की रखी मांग

पांकी | प्रखंड के बुनियादी विद्यालय के प्रांगण में पारा शिक्षक संघ की बैठक की गई। अध्यक्षता पारा शिक्षक संघ पांकी प्रखंड के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने की।
बैठक में मुख्य अतिथि पलामू पारा शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह व विशिष्ट अतिथि तरहसी पारा शिक्षक संघ के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह मौजूद थे। बैठक में राज्य सरकार द्वारा बनाई गई कमेटी के द्वारा बनाए गए नियमावली पर चर्चा की गई व पारा शिक्षकों के वेतन भुगतान पर भी चर्चा की गई।

बैठक में जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रधान सचिव सुनील कुमार वर्णवाल की अध्यक्षता में बनी कमेटी पारा शिक्षकों के हित में है। संघ के सचिव मोबीन अहमद ने बताया कि सरकार छत्तीसगढ़ के तर्ज पर पारा शिक्षकों को नियमित करें अन्यथा लड़ाई जारी रहेगी। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष अरुण सिंह, सचिव कलामुद्दीन अंसारी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, रागिनी सिंह, संजय गुप्ता, मीना देवी, अंजू कुमारी, शमशाद अंसारी, नौशाद अंसारी, श्वेता कुमारी ,चंदा कुमारी, विकेश यादव, विजय यादव, अशोक यादव, कमलेश सिंह सहित सैकड़ों पारा शिक्षक मौजूद थे।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography