Advertisement

पारा शिक्षकों के तबादले का निर्णय गलत: फूलचंद

गोविंदपुर | भाजपा विधायक फूलचंद मंडल ने शुक्रवार को कहा कि सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के एक भी पारा शिक्षक व शिक्षामि़त्र का स्थानांतरण होने नहीं दिया जाएगा।
पारा शिक्षक अल्प वेतनभोगी हैं तथा गांव एवं आसपास के स्कूलों में पदस्थापित हैं। सरकारी शिक्षकों की तरह उनका स्थानांतरण न्याय संगत नहीं है। इससे उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ेगी। स्थानांतरण का निर्णय गलत है। सीएम और शिक्षामंत्री से वार्ता की है। उन्होंने कहा कि सरकार को पारा शिक्षकों का स्थायीकरण करना चाहिए। विधायक ने कहा कि कम मानदेय के बावजूद पारा शिक्षक विद्यालयों में मनोयोग से काम कर रहे हैं।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography