Advertisement

आज से काला बिल्ला लगाकर काम करेंगे पारा शिक्षक

 धनबाद : बलियापुर प्रखंड के उच्च विद्यालय के पारा शिक्षक मथुर रविदास पर कार्यवाई मामले को लेकर जिला कमेटी ने जानकारी दी। संघ सचिव शेख सिद्दीक, वरीय उपाध्यक्ष अशोक चक्रवर्ती, चंदन मोदक व प्रखंड प्रभारी अताउर अंसारी शामिल थे।
सचिव ने कहा कि राज्य कमेटी के निर्णय पर बलियापुर सहित अन्य सभी जगहों पर सोमवार से वीक्षण व पठन-पाठन का कार्य काला बिल्ला करेंगे। मंगलवार से वीक्षण सहित सभी गैर शैक्षणिक कार्य का बहिष्कार किया जाएगा।

कहा कि जब पारा शिक्षक ने लिखित रूप से विभाग को दिया कि छात्रा द्वारा प्रश्नों के उत्तर नहीं देने पर आरोप लगाया जा रहा है। इसके बाद भी संविदा रद करने का आदेश दुर्भाग्यपूर्ण है। झारखंड सरकार गवाह है कि पारा शिक्षकों की बदौलत ही झारखंड का साक्षरता दर बढ़ा है। दूसरी ओर, जिला अध्यक्ष अश्रि्वनी कुमार सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक से मिलेगा।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography