Advertisement

पारा शिक्षक लड़ेंगे आरपार की लड़ाई

ठाकुरगंगटी, गोड्डा : प्रखंड संसाधन केंद्र के निकट गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत टेट पास पारा शिक्षकों की बैठक कुमार गौरव की अध्यक्षता में हुई। इसमें उपस्थित सभी शिक्षकों ने बारी-बारी से अपनी बात रखी। कहा कि सरकार टेट पास पारा शिक्षकों की बात अनसुनी कर रही है।
जबकि हम पारा शिक्षक सरकारी शिक्षकों के तर्ज पर ही सभी शैक्षणिक कार्यो का निष्पादन नियमानुसार करते आ रहे हैं। टेट पास करने के बावजूद भी समान काम के बदले समान वेतन लागू नहीं किया जा रहा है। इससे हम शिक्षकों के सामने आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गई है। इसलिए सभी ने निर्णय लिया फरवरी के प्रथम सप्ताह से ही आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। जब तक टेट पास पारा शिक्षकों को सरकारी शिक्षक के पद पर सरकार बहाल नहीं कर देती तब तक लड़ाई जारी रहेगी। मौके पर अमरेंद्र पोद्दार, राजेश कुमार मंडल, नीरज झा, रूपक कुमार, प्रभुनाथ शर्मा, जयचंद ठाकुर आदि मौजूद थे।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography