देवघर : इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा सिर पर है. लेकिन, जिले के प्लस
टू स्कूलों में साइंस, हिस्ट्री, कॉमर्स, लैंग्वेज आदि विषयों में सहायक
शिक्षक का 34 पद रिक्त पड़ा है. विभागीय आंकड़ों पर गौर करें तो आठ प्लस टू
स्कूलों शिक्षकों का 89 पद स्वीकृत है. जबकि कार्यरत शिक्षकों की संख्या
सिर्फ 55 है. शिक्षकों के अभाव में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई
से वंचित रहना पड़ रहा है. आंकड़ों पर गौर करें तो स्कूलों में नामांकित
बच्चों की संख्या छह हजार से ज्यादा है. अब हालात यह है कि परीक्षा की
तैयारी सिलेबस के अनुरूप करने के लिए कई विद्यार्थी प्राइवेट ट्यूशन का
सहारा ले रहे हैं.
किन स्कूलों में किस विषय में शिक्षकों के पद रिक्त हैं
आरमित्रा प्लस टू स्कूल देवघर : रसायन विषय
प्लस टू उवि मोहनपुरहाट : प्राचीन इतिहास, भौतिकी व रसायन विज्ञान
प्लस टू उवि सारवां : प्राचीन इतिहास, भौतिकी व रसायन विज्ञान.
प्लस टू वि बभनगामा : प्राचीन इतिहास, भौतिकी, रसायन, अंगरेजी व वाणिज्य
श्रीमती अनारकली प्लस टू उवि पालोजोरी : इतिहास, भूगोल, भौतिकी व रसायन
अंची देवी सर्राफ बालिका प्लस टू उवि मधुपुर : हिंदी, प्राचीन इतिहास, गणित, भौतिकी एवं रसायन.
रानी मंदाकिनी प्लस टू उवि करौंग्राम : हिंदी, इंगलिश, प्राचीन इतिहास, वाणिज्य,गणित, भौतिकी व रसायन.
उत्क्रमित प्लस टू उवि केंदुआ देवीपुर : प्राचीन इतिहास, गणित, भौतिकी व रसायन विज्ञान.