Advertisement

उर्दू शिक्षक नियुक्ति नियमावली में हो सुधार

जामताड़ा: शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में सुधार को ले सोमवार को झारखंड मोमिन कांफ्रेंस के तत्वावधान में स्थानीय गांधी मैदान में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. अब्दुल मन्नान अंसारी ने की। मौके पर हाई स्कूल नियुक्ति नियमावली में संशोधन पर चर्चा हुई।
डॉ.मन्नान ने कहा कि सरकार मुस्लिम समुदाय के साथ भेदभाव कर रही है। सरकार स्थानीय शिक्षित बेरोजगार के साथ छल कर रही है। जो नियमावली बनाई गई है उसमें उर्दू विषय के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है। जबकि राज्य में मुस्लिम समुदाय के अनेक गांव व विद्यालय भी हैं पर शिक्षकों की कमी से सब बेकार है। नियुक्ति में जो नियमावली बनाई गयी है। उससे यहां उर्दू शिक्षकों की सीट खाली रह जायेगी। कहा कि अगर सरकार इस पर विचार नहीं करती है तो कमेटी आंदोलन का रूप लेगी। इस क्रम में नियुक्ति नियमावली बाहरी राज्यों के छात्रों का प्रतिशत स्पष्ट करने की मांग की गई। नगेटिव मार्क को हटाने, इतिहास और नागरिक विषय में एक साथ 45 प्रतिशत अंक को हटाने,इसके आलावा हाई स्कूल शिक्षक नियुक्ति में उर्दू विषय के लिए अलिम सम्मान एवं बीएड को प्राथमिकता देने सबंधित बातों पर प्राथमिकता देने की मांग की गई। बैठक में अहसान जीमल,वरूण राणा,संजय मंडल,मों तोहीद,अपफजल अंसारी, नजरूल आलम, कुन्दन कुमार, मौलाना अब्दुर रकीब,सोहराब अंसारी, फारूक आजम आदि मौजूद थे।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography