Advertisement

शिक्षक नियुक्ति के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित, 7 को जांच

रांची।कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय रामगढ़ में शिक्षकों व शिक्षकेतर कर्मचारियों के खाली पदों पर बहाली के लिए ली गई परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित कर दी गई है। एनआईसी रामगढ़ के www.ramgarh.nic.in पर अभ्यर्थी अपना नाम देख सकते हैं।
- अब अभ्यर्थियों के मूल प्रमाणपत्र जैसे शैक्षणिक, प्रशैक्षणिक, तकनीकी अनुभव, जाति, आवासीय प्रमाण पत्रों की जांच 7 फरवरी को 11 बजे रामगढ़ समाहरणालय के ब्लॉक बी में स्थित जिला शिक्षा अधीक्षक के कार्यालय में होगी।
- इसमें अभ्यर्थियों को अपने प्रमाण पत्रों की मूल कॉपी और एक छाया प्रति के साथ आना होगा ताकि सभी प्रमाण पत्रों की जांच हो सके।
- प्रमाण पत्रों की जांच के बाद अभ्यर्थियों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography