झारखंड प्रदेश एकीकृत पारा शिक्षक संघ धनबाद प्रखंड की बैठक प्रखंड अध्यक्ष
मनोज राय की अध्यक्षता में शनिवार को हुई। बैठक का संचालन नारायण झा ने
की। बैठक का मुख्य बिंदु आगामी 17 अप्रैल 2018 से प्रारंभ होने वाली
पदयात्रा में धनबाद प्रखंड की भूमिका पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम को संबोधित
करते हुए प्रखंड अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि प्रदेश के आह्वान पर 17
अप्रैल से शुरू होने वाली पदयात्रा में धनबाद प्रखंड के सभी पारा शिक्षक
शिक्षिकाएं 22 अप्रैल को रामगढ़ पहुंचेंगे और वहां से पदयात्रा में शामिल
होंगे। इसकी सारी तैयारी जोर शोर से चल रही है एवं इसमें सभी
शिक्षक-शिक्षिकाओं की शत-प्रतिशत भागीदारी होगी। जो शिक्षक-शिक्षिकाएं भाग
नहीं लेंगे वह संगठन से बाहर होंगे और भविष्य में किसी भी प्रकार की कठिनाई
होने पर संगठन उसके पक्ष में कभी नहीं आएगी। यह लड़ाई हम लोगों की आखिरी
लड़ाई है। यह लड़ाई हम लोग की आर-पार की लड़ाई है, हम लोग अपना हक लेकर
रहेंगे। हमारी मांगे जायज है और सरकार को माननी ही पड़ेगी। देश के अन्य
राज्यों में सभी पारा शिक्षक शिक्षा मित्रों को सम्मानजनक मानदेय दी जा रही
है। परंतु झारखंड सरकार इसे अनदेखी कर रही है इसी अनदेखी के चलते हम लोग
यह पदयात्रा कर रहे हैं। बैठक में प्रखंड सचिव रविंद्र नाथ महतो, आधेश्वर
राम, वीरेंद्र रवानी, राजू कुमार, रंजीत महतो, तरुण कुमार, संतोष रजवार,
शंभू शर्मा ,विजय राम ,विजय प्रसाद ,सुनील अग्रवाल ,भागीरथ दास ,जुनैद
मंसूरी,मनोज साहनी, दिलीप ,कौशल कुमार,शिवदयाल पासवान ,बबलू कुमार समेत
दर्जनों उपस्थित थे।
jharkhand teacher vacancy latest news jharkhand teacher vacancy 2021 jharkhand teacher news today jharkhand teacher vacancy news jharkhand teacher salary upcoming teacher vacancy in jharkhand 2020 jharkhand teacher recruitment primary teacher vacancy in jharkhand government
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();