रक्षा शक्ति यूनिवर्सिटी में शिक्षकों के पद सृजित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। फर्स्ट फेज में शिक्षकों विभिन्न कैटेगरी के 38 पद सृजित किए जाएंगे। इसमें असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के पद शामिल हैं।
इस माह के अंत तक एकेडमिक काउंसिल की बैठक में प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी जाएगी। इसके बाद आगे की कार्यवाही पूरी करने के लिए उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में प्रस्ताव को भेज दिया जाएगा। इसमें सबसे अधिक असिस्टेंट प्रोफेसर के 24 पद हैं। वहीं एसोसिएट प्रोफेसर के नौ पद सृजित करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसी प्रकार पांचों विभागों में प्रोफेसर के एक-एक पद यानि पांच पद सृजित किए जाएंगे।
नियुक्ति की पहल
यूनिवर्सिटी प्रशासन ने तैयार किया प्रस्ताव, अप्रैल के अंत तक एकेडमिक काउंसिल की बैठक में मिलेगी स्वीकृति
कैटेगरी वाइज सृजित होने वाले पद
विभाग प्रोफेसर एसोसिएट असिस्टेंट
कंप्यूटर साइंस 01 02 04
फॉरेंसिक साइंस 01 02 04
ह्यूमिनिटी सोशल साइंस 01 02 06
अप्लाइड साइंस 01 01 06
क्रिमिनोलॉजी पुलिस साइंस 01 02 04
इन विभागों में सृजित किए जाएंगे पद
रक्षा शक्ति विवि के पांच विभागों में पद सृजित किए जाने हैं। इसमें डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर साइंस, डिपार्टमेंट ऑफ फाॅरेंसिक साइंस, डिपार्टमेंट ऑफ ह्यूमिनिटी एंड सोशल साइंस, डिपार्टमेंट ऑफ एप्लाइड साइंस और क्रिमिनोलॉजी एंड पुलिस साइंस डिपार्टमेंट शामिल है।
अगले सेशन तक पोस्ट क्रिएट हो जाएंगे
पद सृजन की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्ताव पर काउंसिल का मुहर लगने के बाद आगे की कार्यवाही होगी। - डॉ. एमके जमुआर, रजिस्ट्रार रक्षा यूनिवर्सिटी
सरकारी स्कूलों के बच्चों की मेडिकल व इंजी. की तैयारी के लिए होगा इंट्रेंस
रांची| सरकारी विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों को मेडिकल और इंजीनियरिंग इंट्रेंस एग्जाम की तैयारी के लिए सरकार द्वारा आकांक्षा-40 कोचिंग शुरू किया गई थी। इस कोचिंग के एडमिशन सिस्टम में बदलाव किया गया है। पहले आकांक्षा-40 में एडमिशन के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) स्तर पर इंट्रेंस एग्जाम का आयोजन किया जाता था। अब यह परीक्षा झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा आयोजित की जाएगी। इसके लिए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। बताते चलें इस कोचिंग के एडमिशन सिस्टम में बदलाव करने का उद्देश्य बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन प्रदान करना है।
एक्सपर्ट तैयार कर रहे प्रस्ताव
विशेषज्ञों की टीम प्रस्ताव तैयार कर रही है। एक सप्ताह में इंट्रेंस एग्जाम का प्रस्ताव तैयार कर लिया जाएगा। इसके बाद स्कूली शिक्षा विभाग से मंजूरी मिलते ही इसे जैक को भेजा जाएगा। इसके बाद जैक जिलों से आवेदन आमंत्रित कर परीक्षा आयोजित करेगा।
बरियातू में चलती है कोचिंग
राज्य स्तर पर आयोजित आकांक्षा-40 की कक्षाएं बरियातू स्थित राजकीय बालक प्लस-2 हाई स्कूल में संचालित की जाती है। यह पूर्ण रूप से आवासीय है। मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे बच्चों को नि:शुल्क रहने-खाने और पढ़ाने की व्यवस्था है।
jharkhand teacher vacancy latest news jharkhand teacher vacancy 2021 jharkhand teacher news today jharkhand teacher vacancy news jharkhand teacher salary upcoming teacher vacancy in jharkhand 2020 jharkhand teacher recruitment primary teacher vacancy in jharkhand government
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();