Advertisement

पारा शिक्षक 23 अप्रैल को घेरेंगे सीएम आवास

डुमरिया| डुमरिया के स्वर्गछिड़ा उत्कमित प्राथमिक विद्यालय में रविवार को पारा शिक्षकों की बैठक पारा शिक्षक संघ के अध्यक्ष मिहिर कांत साव की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में 23 मार्च को रांची में हुई समीक्षा बैठक की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही 23 अप्रैल को आयोजित प्रस्तावित सीएम आवास घेराव पर चर्चा की गई। इसके लिए 15 अप्रैल को एक बैठक भी आयोजित की जाएगी। मौके पर मिहिर कांत साव, दीपक पति, लक्ष्मण मार्डी, हीरामनी सोरेन, झूमारानी साव, चम्पा बेसरा, नव कुमार साव, परेश महतो, प्रदीप पात्र, निखिल चन्द्र दास, रंजीत सरदार आदि उपस्थित थे।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography