Advertisement

विधानसभा में उठाएंगे शिक्षकों की समस्याएं

गिरिडीह : सदर प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मघैयाटोला में शुक्रवार को झारखंड राजकीय प्रारंभिक शिक्षक संघ की ओर से कई कार्यक्रम किए गए। इस समारोह में जहां शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश ग्रामीणों को दिया गया, वहीं इस कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए संघ की ओर से जरूरतमंद महिला-पुरुषों व दिव्यांगों को कंबल भी प्रदान किया गया।
मुख्य अतिथि गांडेय विधायक प्रो. जयप्रकाश वर्मा ने कहा कि संघ ने पीड़ित मानवता की सेवा के लिए यह जो पहल की है, वह सराहनीय है। कहा कि संघ की मांगों को विधानसभा में उठाकर शिक्षकों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। नप अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव ने कहा कि लगातार पांच साल से यह संघ जनसेवा का कार्य कर रहा है। संघ को जनसेवा और शिक्षक सेवा के कार्याें के लिए हर संभव मदद की जाएगी। समारोह को प्रखंड प्रमुख पूनम देवी, जिप सदस्य दीपा कुमारी वर्मा, महासचिव संजय कुमार, मंगलेश्वर उरांव, अशोक कुमार मिश्रा, मदन कुमार रत्न, दीपक कुमार आदि ने भी संबोधित किया। शिक्षक लखन रविदास ने सांस्कृति कार्यक्रम तथा बच्चियों ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। मौके पर जगदीश महतो, अंजू कुमारी कच्छप, माया मरियम हांसदा, तनु प्रिया, स्वीटी कुमारी, संगीता मिश्रा, उषा देवी, मुकेश कुमार, सुनैना मिश्रा, मनोज लाल, महेंद्र वर्मा आदि उपस्थित थे।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography