Advertisement

आंदोलन के लिए बाध्य होगा शिक्षक संघ

 गिरिडीह : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक रविवार को संघ भवन में हुई, जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में शिक्षकों के वेतन स्थगन सहित हो रही अन्य कार्रवाई का विरोध किया गया।
कहा गया कि विभाग शिक्षकों को पठन-पाठन कार्य करने से रोक रहा है। रोजाना विभिन्न पत्रों के माध्यम से उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। कोई भी मामले में विभाग द्वारा सीधा शिक्षकों का वेतन स्थगन का आदेश निर्गत कर दिया जाता है। बच्चों का आधार कार्ड बनवाने व बैंक में खाता खुलवाने, मध्याह्न भोजन योजना आदि के नाम पर शिक्षकों के साथ भेदभाव नीति अपनाई जा रही है। कहा गया कि विभाग में वर्षों से शिक्षकों की प्रोन्नति लंबित है, लेकिन विभाग का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है। ऐसी परिस्थिति में संगठन को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। बैठक की अध्यक्षता बासुकीनाथ राय ने की। मौके पर गौरी शंकर ¨सह, योगेश्वर महथा, संजीव कुमार, नीतेश्वर सिन्हा, परवेज आलम, सिकंदर मंडल, जयदेव ¨सह, रामकुमार देव, सहदेव प्रसाद शर्मा, नदीप परवेज, जितेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।


UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography