Advertisement

प्रोन्नति के बाद जिले के 55 शिक्षक बने प्रधानाध्यापक

जिले के 70 शिक्षकों को दुर्गा पूजा का तोहफा दिया गया है। प्राथमिक शिक्षा निदेशक के ज्ञापांक 1985 तथा प्रारंभिक शिक्षा प्रोन्नति नियमावली 1993 के आलोक में जिला स्थापना समिति की 13 सितंबर को हुई बैठक में पांच वर्षों के निर्बाध सेवा स्नातकोत्तर शिक्षक शिक्षिकाओं को ग्रेड 4/5 से ग्रेड 7 में प्रधानाध्यापक पद पर

बीआरसी में पैसे होने के बावजूद पारा शिक्षकों को नहीं मिला तीन महीने से पगार

प्रखंडसंसाधन केंद्र अंतर्गत सर्व शिक्षा अभियान के तहत संचालित स्कूलों में अध्यापन करा रहे 220 पारा शिक्षक की तीन माह से अटकी मानदेय राशि की अंतिम उम्मीद भी मंगलवार को देर शाम बैंक बंद होने के साथ खत्म हो गयी।

आवंटन के बाद भी पूजा के पहले नहीं मिला वेतन

रांची: रांची जिले में संचालित 28 गैर सरकारी (अल्पसंख्यक सहित) हाइस्कूल के 300 से अधिक शिक्षकों व कर्मचारियों को पूजा के पूर्व वेतन का भुगतान नहीं किया जा सका है.

पारा शिक्षकों को पूजा पर नहीं मिलेगा मानदेय

नाला|दशहरा, दसांयऔर मुहर्रम के मौके पर क्षेत्र के पारा शिक्षकों को मानदेय नहीं मिला। सूत्रों के मुताबिक पिछले तीन माह का मानदेय बकाया है।

यह कैसी व्यवस्था जहां शिक्षक क्या पढ़ाए यह नीति निर्माता तय करते हैं

पाठ्यपुस्तक का निर्माण शिक्षा को एक रणनीति और कार्ययोजना के अनुरूप चलाने के लिए होता है। भारत में पाठ्य पुस्तक का निर्माण 1853-68 के आसपास हिन्दी के प्रसिद्ध विद्वान शिव प्रसाद सितारेहिंद ने बनाया था।

मानदेय नहीं मिलने पर पारा शिक्षकों ने जताया रोष

जैनामोड़: झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक महासंघ की बैठक बुधवार को जैनामोड़ में हुई। इसमें दो माह से मानदेय भुगतान नहीं होने पर शिक्षकों ने रोष व्यक्त किया। मांग को लेकर दुर्गापूजा के बाद आंदोलन का निर्णय लिया गया।

छोड़ना होगा मनपसंद स्कूल, नहीं तो दूसरे को मिलेगी प्रोन्नति

धनबाद : जिले के 418 शिक्षक-शिक्षिकाओं को ग्रेड-4 में प्रोन्नति तभी मिलेगी जब वो इस आशय का शपथपत्र देंगे कि विभाग प्रोन्नति के बाद उनका स्थानांतरण जिस भी स्कूल में करेगा, वहां जाएंगे।

अल्पसंख्यक स्कूलों के शिक्षकों के वेतन के लिए 123 करोड़ स्वीकृत

रांची : राज्य सरकार ने अल्पसंख्यक श्रेणी के स्कूलों के शिक्षकों के वेतन के लिए 123 करोड़ रुपये के अनुदान की स्वीकृति दे दी है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इस संबंध में बुधवार को स्वीकृति आदेश जारी कर दिया। लंबे समय से वेतन की राशि आवंटित नहीं होने से अल्पसंख्यक स्कूलों के शिक्षक, कर्मी आंदोलनरत थे।

प्रतिनियोजित प्राथमिक शिक्षकों के भरोसे हैं लालगढ़ प्लस टू उवि के छात्र

विश्रामपुर के लालगढ़ उच्च विद्यालय को उत्क्रमित कर प्लस टू का दर्जा दे दिया गया है। इस वर्ष से चालू सत्र 2017-19 में विज्ञान कला संकाय में नामांकन भी कर लिया गया है।

4 विषय के शिक्षकों को दी जाएगी कंप्यूटर की शिक्षा

रांची | सरकारकंप्यूटर आधारित शिक्षा पर अधिक फोकस है। आनेवाले दिनों में राज्य के मध्य विद्यालयों के चार विषयों के शिक्षकों को कंप्यूटर शिक्षा में ट्रेंड किया जाएगा।

एरियर और बकाया वेतन का भुगतान नहीं, शिक्षक और संविदा कर्मियों को परेशानी

रांची: झारखंड के सरकारी महकमे में एरियर और बकाया वेतन का भुगतान नहीं होने से परेशानी बढ़ गयी है. इसमें शिक्षक और पेयजल व स्वच्छता विभाग में कार्यरत संविदा कर्मी शामिल हैं.

सरकारी शिक्षक बोलेंगे फर्राटेदार इंग्लिश

ranchi : राज्य के सरकारी प्राइमरी स्कूलों के शिक्षक फटाफट अंग्रेजी बोलना सीखेंगे। राज्य सरकार इन्हें स्पोकेन इंग्लिश की ट्रेनिंग दिलाएगी। ट्रिनिटी कॉलेज ऑफ लंदन को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।

झारखंड में डीएलएड में फर्जीवाड़ा, लक्ष्य से दोगुना रजिस्ट्रेशन

आशीष सिंह, धनबाद। झारखंड के सरकारी और निजी स्कूलों के अप्रशिक्षित शिक्षकों को 31 मार्च 2019 तक हर हाल में डीएलएड (डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन) प्रशिक्षण प्राप्त कर लेना है। इस तिथि के बाद कोई भी अप्रशिक्षित शिक्षक स्कूलों में पढ़ाने योग्य नहीं रहेंगे।

माध्यमिक शिक्षा में भर्ती होंगे 9857 शिक्षक, प्रक्रिया शुरू

माध्यमिक शिक्षा में 9857 एलटी ग्रेड-1 शिक्षकों की भर्ती जल्द होगी। विभाग ने इसका प्रस्ताव यूपी लोक सेवा आयोग, इलाहाबाद को भेजा है। सरकार से इसकी नियमावली पर मार्गदर्शन के बार आयोग साल के अंत तक भर्ती का विज्ञापन जारी करेगा।

बीईईओ के साथ मारपीट मामले में जांच टीम गठित

जागरण संवाददाता, सरायकेला : सरायकेला के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिलीप प्रमाणिक के साथ शिक्षक अजय कुमार महतो द्वारा मारपीट करने के मामले में विभागीय जांच होगी।

UPTET news

Photography