Advertisement

ग्रेड टू में प्रोन्नति पर नहीं हो सका निर्णय

रामगढ़ : जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक मंगलवार को उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में हुई। बैठक में ग्रेड में टू में प्रोन्नति को लेकर चर्चा की गई। हालांकि किसी भी शिक्षक की सेवा संपुष्टि की फाइल नहीं रहने के कारण उपायुक्त ने इसे अगली बैठक में रखने का निर्देश दिया।
ताकि शिक्षकों को इस आधार पर प्रोन्नति दी जा सके। बैठक में तीन शिक्षकों को पदस्थापित करने के संबंध में चर्चा की गई। इन शिक्षकों को पदस्थापित करने से संबंधित प्रक्रिया पूरी कर ली गई। लेकिन एक शिक्षक के विकलांग होने की जानकारी नहीं दी गई थी। सिविल सर्जन द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट में भी इसकी चर्चा नहीं थी। जिसके बाद उन्हें दोबारा मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी रिम्स के चिकित्सक से रिपोर्ट लेकर उनकी नियुक्ति शिक्षक के रूप में की जाएगी। प्रोन्नति समिति की बैठक में प्रोन्नति पर विचार करते हुए रोस्टर ¨बदु पर चर्चा की गई। बैठक में डीडीसी सुनील कुमार, एसी विजय कुमार गुप्ता, उप कोषागार पदाधिकारी मोनिका रानी टूटी, डीईओ रतन कुमार ¨सह, डीएसई अनिल कुमार चौधरी, कार्यपालक दंडाधिकारी सुनील कुमार ¨सह सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography