राज्य के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में नियमित शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इन स्कूलों में करीब 3000 शिक्षकों की नियुक्ति होगी। ये शिक्षक कस्तूरबा स्कूलों में नौंवी से 12वीं तक की छात्राओं को पढ़ाएंगे। हाई (नौवीं-दसवीं) और प्लस टू (11वीं-12वीं) के लिए 10-12 शिक्षकों की प्रति स्कूल नियुक्ति होगी। विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।