Important Posts

Advertisement

शिक्षकों के जीपीएफ व पारा शिक्षकों के मानदेय से होगी राशि वसूली

गोड्डा : जिन विद्यालयों में असैनिक कार्य अपूर्ण है और उसकी राशि संबंधित विद्यालय के शिक्षक व पारा शिक्षक द्वारा निकासी कर ली गई है। उनके विरूद्ध जिला प्रशासन सख्ती से कार्रवाई करने जा रहा है।
मेहरमा में पिछले दिनों जिलास्तरीय शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में उपविकास आयुक्त वरुण रंजन से ऐसे मामलों को गंभीरता से लिया। उन्होंने कहा कि राशि निकासी अगर सरकारी शिक्षक द्वारा की गई है तो उनके जीपीएफ से और पारा शिक्षक द्वारा की गई है तो उनके मानदेय से वसूली की जाएगी। इस बाबत उन्होंने सर्वशिक्षा अभियान कार्यालय को पहल करने का निर्देश दिया। साथ ही अपूर्ण व लंबित भवन निर्माण कार्य को अविलंब पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में छात्रों के नामांकन के अनुपात में उनकी उपस्थिति काफी खराब है। इस दिशा पर ज्यादा फोकस करने की जरूरत है। उन्होंने फर्जी नामांकन को हटाने के लिए भी प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया। विद्यालयों में बेंच-डेस्क व बिजली वॉय¨रग के कार्य में भी तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने बैठक में कहा कि जिला प्रशासन का यह उद्देश्य नहीं है कि केवल कार्रवाई हो, उद्देश्य व्यवस्था में सुधार लाना है। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपना-अपना दायित्व ईमानदारी से निर्वाह करने की अपील की। बैठक में एडीपीओ शंभु दत्त मिश्र समेत अन्य उपस्थित थे।

UPTET news

Photography